RCB vs DC Stats : आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए और एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
मुकाबले का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब दिल्ली को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने दबाव भरे इस ओवर में बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए छक्के और चौकों की मदद से मैच खत्म कर दिया और एक गेंद शेष रहते दिल्ली को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में कई अहम रिकॉर्ड भी बने, जिसने इस मैच को और खास बना दिया। अब नजर डालते हैं उन 12 बड़े रिकॉर्ड्स पर, जो इस मैच (RCB vs DC Stats) के दौरान दर्ज किए गए।
RCB vs DC Stats : मैच में बने सभी 12 रिकार्ड्स

1. जितेश शर्मा vs पेस (IPL 2026)
पारियां: 5 | रन: 22 | गेंद: 29 | आउट: 5 | औसत: 4.4 | स्ट्राइक रेट: 75.86
20+ गेंद वाले मैच में सबसे धीमी पारी: 14(20), स्ट्राइक रेट 70.0
2. आरसीबी पारी प्रोग्रेशन
ओवर 1-6: 59/1 (RR: 9.83)
ओवर 7-15: 87/3 (RR: 9.66)
ओवर 16-20: 29/4 (RR: 5.80)
3. दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी बनाम आरसीबी
पेस: 13 ओवर, 123 रन, 3 विकेट (इकॉनमी: 9.46)
स्पिन: 7 ओवर, 50 रन, 4 विकेट (इकॉनमी: 7.14)**
4. आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 500 रन)
76.27 – केएल राहुल बनाम आरसीबी*
65.13 – केएल राहुल बनाम मुंबई इंडियंस
64.37 – हार्दिक पांड्या बनाम राजस्थान रॉयल्स
59.30 – शुभमन गिल बनाम पंजाब किंग्स
57.50 – एबी डिविलियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
55.25 – अजिंक्य रहाणे बनाम दिल्ली कैपिटल्स
54.72 – जोस बटलर बनाम मुंबई इंडियंस
53.18 – जोस बटलर बनाम आरसीबी
5. ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड
2011 – कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ जीत
2012 – मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार
2013 – किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार
2014 – चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार
2015 – दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच रद्द
2016 – गुजरात लायंस के खिलाफ जीत
2017 – कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार
2018 – राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार
2019 – दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार
2020 – चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार
2022 – सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत
2023 – राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार
2025 – राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत
2026 – दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार
6. आखिरी ओवर में बड़ा रिकॉर्ड
आज 20वें ओवर में 15 रन बनाकर मैच जीतना, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज है। इससे पहले 2020 में शारजाह में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
7. जन्मदिन पर 50+ स्कोर (आईपीएल)
66 (34) – डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम दिल्ली, दुबई, 2020
61 (51) – केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली, वानखेड़े, 2021
57 (34) – केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम बेंगलुरु, 2026
54 (43) – माइक हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता, चेन्नई, 2012
8. सफल रनचेज में बल्लेबाजी रिकॉर्ड (आईपीएल)
ट्रिस्टन स्टब्स: 9 पारियां, 228 रन, औसत 114.0, स्ट्राइक रेट 136.5, 50/100: 1/0
डेविड मिलर: 36 पारियां, 1087 रन, औसत 98.81, स्ट्राइक रेट 147.7, 50/100: 6/1
केएल राहुल: 30 पारियां, 1358 रन, औसत 64.66, स्ट्राइक रेट 148.6, 50/100: 14/0
9. आईपीएल में सफल रनचेज में 500+ रन बनाने वाले 63 बल्लेबाजों में डेविड मिलर का औसत सबसे ज्यादा है, जबकि केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं।
10. दिन के मैच में RCB का रिकॉर्ड
2022 के बाद दिन में खेले गए मुकाबलों में यह बेंगलुरु की 11 मैचों में सिर्फ तीसरी हार है।
11. ग्रीन जर्सी में RCB का प्रदर्शन
मैच: 15 | जीत: 5 | हार: 9 | बेनतीजा: 1 | जीत प्रतिशत: 35.7%
12. नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए DC के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
6 – ऋषभ पंत
4 – ट्रिस्टन स्टब्स
3 – दिनेश कार्तिक
3 – मार्कस स्टोइनिस