KKR vs RR : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच 19 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे एक अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा है एक तरफ KKR लगातार हार के चलते दबाव में है, वहीं दूसरी ओर RR बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है।
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा। टीम के पास सिर्फ 1 अंक है और वह तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और टीम टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?
KKR Playing XI: कप्तान अजिंक्य रहाणे समेत इन खिलाड़ियों को मौका

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की इस संभावित प्लेइंग इलेवन में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण नज़र आ रहा है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी टिम सिफर्ट संभालेंगे, जबकि कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी, जो पारी को संभालने और स्थिरता देने का काम करेंगे। उनके साथ अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे।
टीम में रोवमैन पॉवेल और रिंकू सिंह जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं, जो मैच का रुख तेजी से बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं रामंदीप सिंह ऑलराउंड विकल्प के तौर पर संतुलन बनाएंगे। स्पिन विभाग में सुनील नरेन और अनुकुल रॉय अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी के जिम्मे रहेगा।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वरुण चक्रवर्ती को रखा गया है, जो जरूरत पड़ने पर अपनी मिस्ट्री स्पिन से मैच का पासा पलट सकते हैं।
RR Playing XI: कप्तान रियान पराग समेत इन खिलाड़ियों को मौका

राजस्थान रॉयल्स की इस संभावित प्लेइंग इलेवन में आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी का शानदार संतुलन नजर आ रहा है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देंगे। कप्तान रियान पराग टीम की कमान संभालते हुए बल्लेबाजी में भी अहम योगदान देने की उम्मीद में होंगे।
मिडिल ऑर्डर में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डोनोवन फरेरा जैसे पावर हिटर्स मौजूद हैं, जो तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा की तेज तिकड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगी, जबकि रवि बिश्नोई स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तुषार देशपांडे को रखा गया है, जो जरूरत पड़ने पर टीम की गेंदबाजी को और मजबूती दे सकते हैं।
KKR vs RR : दोनों टीमों के हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में KKR का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जहां टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 2 मैच ऐसे रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकल सका।
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कांटे के रहे हैं, जो इस आंकड़े से भी साफ झलकता है। हेड टू हेड रिकॉर्ड भले ही KKR के पक्ष में हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स इस टक्कर में मजबूत नजर आ रही है।
KKR vs RR : दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI :
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI : टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे
ये भी पढ़े : IPL से Vaibhav Suryavanshi समेत ये 4 खिलाड़ी तैयार! टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू, तो हो जायेगी नाइंसाफी