Posted inक्रिकेट (Cricket)

गंभीर की राह पर चलेंगे रहाणे! बीच सीजन छोड़ेंगे कप्तानी, इस दिग्गज के पास जाएगी अब KKR की कमान

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में हार झेलनी पड़ी है, जबकि 1 मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। सिर्फ 1 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है, जिससे लगातार उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।

लगातार खराब प्रदर्शन के चलते अब खबरें सामने आ रही हैं कि रहाणे, गौतम गंभीर की राह पर चलते हुए बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह टीम के हित में बीच सीजन ही कप्तानी छोड़ सकते हैं, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट किसी नए खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपकर KKR की किस्मत बदलने की कोशिश करेगा।

आईपीएल 2026 में Ajinkya Rahane का ख़राब प्रदर्शन

IPL 2026: Ajinkya Rahane Hints At Serious Changes In Team As KKR Hit Rock  Bottom | Cricket News

आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। बतौर बल्लेबाज़ वह टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं , उन्होंने अबतक छह मैचों में सिर्फ 152 रन ही बना सके हैं, जो उनके अनुभव और भूमिका के हिसाब से बेहद कम माना जा रहा है। बड़े मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है, जिससे टीम पर दबाव और बढ़ा है।

वहीं बतौर कप्तान भी रहाणे का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 में से 5 मैच गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। टीम रणनीति, प्लेइंग इलेवन चयन और मैच के दौरान फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते कप्तानी को लेकर उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती नजर आ रही है।

इस खिलाड़ी को सौपी जा सकती हैं KKR की कप्तानी

अगर अजिंक्य रहाणे बीच सीजन में कमान छोड़ते हैं, तो कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान रिंकू सिंह को सौंपी जा सकती है। रिंकू ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में अपनी नेतृत्व क्षमता से काफी प्रभावित किया है और वह टीम के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं।

रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स को खिताब दिलाकर अपनी कप्तानी क्षमता साबित की है। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उत्तर प्रदेश की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को लगातार 6 मैच जिताए और स्वयं भी शानदार बल्लेबाज़ी की। बतौर कप्तान उन्होंने तेज़ अर्धशतक के साथ 56 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर दिखाया कि वह दबाव में भी मैच को समाप्त करने की क्षमता रखते हैं।

उनकी नेतृत्व शैली आक्रामक और मैच जिताने वाली रही है, जहां वह कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेते हैं। ऐसे में अगर केकेआर बदलाव का फैसला लेती है, तो रिंकू सिंह एक ऐसे कप्तान साबित हो सकते हैं जो टीम को नई ऊर्जा और सही दिशा दे सकें।

इससे पहले गंभीर ने किया था यह काम

गौतम गंभीर ने भी ऐसा ही बड़ा फैसला इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के दौरान लिया था, जब वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी कर रहे थे। उस समय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जहां पहले 6 मुकाबलों में 5 हार और केवल 1 जीत दर्ज हुई थी।

लगातार खराब नतीजों के बाद गंभीर ने बीच सीजन ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई, जिन्होंने आगे टीम की जिम्मेदारी संभाली। अब ऐसी स्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे कप्तानी छोड़कर रिंकू सिंह को कप्तानी सौपी जा सकती हैं।

ये भी पढ़े : IPL की खराब फॉर्म से Rinku Singh से का टी20I करियर खत्म! उनकी जगह अब Team India में डेब्यू करेगा ये बल्लेबाज

FAQS

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान कौन हैं ?

अजिंक्य रहाणे

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!