Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs LSG: कोहली की क्लास और रासिख डार की घातक गेंदबाज़ी, बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच

RCB vs LSG

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) को पांच विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मिचेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी की अच्छी पारियों के बावजूद 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की यह मौजूदा सीजन की तीसरी हार है।

RCB के गेंदबाजों का कहर, लखनऊ 146 रन पर ढेर

RCB vs LSG: कोहली की क्लास और रासिख डार की घातक गेंदबाज़ी, बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच 1

इस मुकाबले (RCB vs LSG) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही ओपनिंग करने आये एडेन मार्कराम महज़ 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। निकोलस पूरन भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने।

मिचेल मार्श ने 40 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, जबकि आयुष बडोनी ने 38 रन बनाकर साथ दिया। हालांकि कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। अंत में मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाकर स्कोर को थोड़ा संभाला, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में RCB की ओर से रासिख सलाम डार ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए , उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन , क्रुणाल पंड्या ने दो और जोश हेज़लवुड को एक विकेट मिला।

RCB vs LSG : रासिख डार की घातक गेंदबाज़ी से ढेर हुई लखनऊ की बल्लेबाज़ी

इस मुकाबले (RCB vs LSG) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज़ रासिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 अहम विकेट झटके और मैच के हीरो बनकर उभरे।

रासिख डार ने सबसे पहले एडन मार्कराम को आउट कर लखनऊ को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद उन्होंने आयुष बडोनी को पवेलियन भेजा, जो अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। फिर उन्होंने निचले क्रम में मुकुल चौधरी को आउट कर लखनऊ की वापसी की उम्मीदों को खत्म किया और अंत में आवेश खान का विकेट लेकर टीम को 146 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी सटीक लाइन-लेंथ और लगातार दबाव बनाने वाली गेंदबाज़ी के सामने लखनऊ के बल्लेबाज़ खुलकर नहीं खेल पाए, जिसका सीधा फायदा आरसीबी को मिला।

विराट कोहली की क्लास और मिडिल ऑर्डर के दम पर बेंगलुरु की आसान जीत

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs LSG) की शुरुआत ठीक-ठाक रही, जहां फिलिप सॉल्ट 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला और 34 गेंदों पर 49 रन की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर ज्यादा देर टिक नहीं पाए, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने तेज़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और टीम को मैच में आगे रखा।

वहीं जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 23 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत को आसान बना दिया। अंत में टिम डेविड (14*) और रोमारियो शेफर्ड (14*) ने नाबाद रहते हुए टीम को 15.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन तक पहुंचाया और बेंगलुरु को शानदार जीत दिलाई। गेंदबाज़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव को तीन , जबकि आवेश खान को दो विकेट मिले।

ये भी पढ़े : 1 रन के लिए 45 लाख! IPL में सुपर फ्लॉप साबित हुआ ये खिलाड़ी, खुद की टीम पर ही बना बोझ

FAQS

RCB vs LSG का क्या नतीजा रहा ?

RCB ने LSG को पांच विकेट से हराया

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!