Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL चैंपियन बनते ही रिंकू सिंह को लगा 440 वोल्ट का झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुए बाहर

IPL चैंपियन बनते ही रिंकू सिंह को लगा 440 वोल्ट का झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुए बाहर 1

रिंकू सिंह (Rinku Singh): अभी हाल ही में आईपीएल 2024 (IPL 2024) का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराजइर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। केकेआर अब आईपीएल के इतिहास में तीन बार चैंपियन बन चुकी है। बता दें कि, केकेआर टीम में कई ऐसे खिलाड़ी इस सीजन खेले थे।

जिनका पहला आईपीएल ट्रॉफी रहा है। जिसमें स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का भी नाम शामिल है। रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी मौका दिया गया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि, रिंकू सिंह का अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है। जबकि अब रिंकू सिंह अभ्यास मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे।

Rinku Singh का अभ्यास मुकाबला खेलना मुश्किल

IPL चैंपियन बनते ही रिंकू सिंह को लगा 440 वोल्ट का झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुए बाहर 2

बता दें कि, रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम में मौका नहीं दिया गया। उन्हें बतौर रिज़र्व खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया है। जिसके चलते रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ ट्रेवल करेंगे। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में इस समय अभ्यास मुकाबले खेले जा रहे हैं और टीम इंडिया को 1 जून को अभ्यास मैच खेलना है। बता दें कि, अभ्यास मैच में रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्योंकि, 15 सदस्यीय टीम से खिलाड़ियों को अभ्यास मुकाबला खेलने को मिलेगा। जिसके चलते रिंकू सिंह अभ्यास मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

चोट के चलते खुल सकती है किस्मत

हालांकि, रिंकू सिंह को बस एक वजह से ही टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम में मौका मिल सकता है। बता दें कि, अगर, 15 सदस्यीय टीम से कोई बल्लेबाज चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता है। तो रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, नियम के मुताबिक टीम को चोटिल खिलाड़ी की जगह रिज़र्व खिलाड़ी में से ही किसी को टीम में शामिल करना पड़ता है। हालांकि, रिंकू सिंह के वर्ल्ड कप खेलने के चांस बहुत ही कम है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज।

रिजर्व-शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान।

Also Read: पृथ्वी शॉ की राह पर चला ये खूंखार बल्लेबाज, लड़कीबाजी की चक्कर में बर्बाद कर रहा अपना करियर, माना जा रहा था छोटा कोहली

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!