Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘भाई अपना वर्ल्ड कप खेलेगा…’, ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ गुजरात के गेंदबाजों की लगाई क्लास, तो फैंस ने दिल खोलकर की तारीफ

rishabh pant innings dc vs gt ipl 2024 fans reactions

Rishabh Pant: गुजरात के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे मैच में ऋषभ पंत पुराने अंदाज में नजर आए। आज उन्होंने गुजरात के एक-एक गेंदबाजों की जमकर खबर ली। क्या राशिद खान और क्या मोहित शर्मा, सबकी पिटाई इस युवा बल्लेबाज ने की। पंत ने इस मैच में तूफानी अर्धशतक भी जमाया। इसी के साथ अब लगता है कि उनकी जगह वर्ल्ड कप में पक्की हो गई है और ऐसा हम नहीं, बल्कि फैंस भी कह रहे हैं ?

Rishabh Pant खेलेंगे वर्ल्ड कप

गुजरात के खिलाफ जब दिल्ली के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे तब नंबर 5 पर बैटिंग के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर आए। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर गुजरात के हर एक गेंदबाज को जमकर कूटा। पंत ने इस मैच में अर्धशतक जमाया और इसी के बाद से फैंस उन्हें अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मौका देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आइये एक नजर फैंस के रिएक्शंस पर डालते हैं।

बता दें कि इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। इस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नाबाद 88 रन बनाए, जिसमे 8 छक्के-5 चौके शामिल रहे। वहीं, अक्षर ने 66 जबकि स्टब्बस ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाए।

यहाँ देखें फैंस के रिएक्शंस

ये भी पढें: CSK VS LSG मैच में शामिल इन 12 लोगो को किया गया गिरफ्तार, बहुत बड़े फिक्सिंग कांड का हुआ खुलासा

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!