Rishabh Pant

Rishabh Pant: इस साल खेले गए आईपीएल 2024 के जरिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेशवर क्रिकेट में वापसी की। गौरतलब है कि वह 2022 सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद ये 26 वर्षीय क्रिकेटर कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के दौरान पंत (Rishabh Pant) ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। हालांकि ये टीम कुछ खास नहीं कर सकी और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। इसी बीच ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया के जरिए से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके मुताबिक वह दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर एक अन्य टीम में शामिल होने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

Rishabh Pant छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ

Rishabh Pant

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। जी हां, चौंकिए मत क्योंकि ये बिल्कुल सच है। दरअसल इनसाइड स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स यानि ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए ये बड़ी जानकारी साझा की है।

इसके अनुसार अगले सीजन में यह स्टार क्रिकेटर टीम का साथ छोड़ देंगे। इसके पीछ की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, कि आखिर ये 26 वर्षीय क्रिकेटर इतना बड़ा फैसला क्यों लेंगे। हालांकि आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी या स्वयं पंत की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी दावे के साथ कहना ठीक नहीं होगा। हमें ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

यहां देखें ट्वीट:

Advertisment
Advertisment

पहले सीजन से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नीलामी के दौरान खरीदा था। तब से लेकर आईपीएल 2024 तक वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 111 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 3284 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 35.31 की रही है। साथ ही पंत ने 148.93 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं।

IPL 2025 से पूर्व इस टीम में ट्रेड हो सकते हैं

अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण खेला जाएगा। इस सीजन ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में जा सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को शिखर धवन के बाद एक नए कप्तान की तलाश होगी।

ऐसे में पंत से बढ़िया विकल्प उनके पास नहीं हो सकता है। साथ ही ये दोनों कई बार आईपीएल 2024 में एक दूसरे के साथ गुफ्तगू करते हुए दिखे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी-खुशी उन्हें उनकी फीस 16 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लेंगी।

 

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6….. टीम इंडिया के लिए हमेशा फ्लॉप रहे केएस भरत ने रणजी में मचाया कोहराम, ठोक डाला 308 रन का तिहरा शतक