Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

VIDEO: IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा ने किया ऐलान, KKR की करेंगे कप्तानी

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए यह समय किसी बुरे सपने से कम नहीं है, एक तो वर्ल्डकप में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है और इसके साथ ही उन्हें मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने भी टीम के कप्तान के पद से हट दिया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर मैनेजमेंट ने हार्डिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया है।

जब से यह खबर आई थी कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने कप्तानी से हटा दिया है तभी से यह खबर आ रही थी कि, वो जल्द से जल्द किसी दूसरे टीम के साथ जुडने का विचार कर सकते हैं। अब खबर आई है कि, रोहित शर्मा दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुडने का फैसला कर सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है और उस वीडियो में रोहित शर्मा(Rohit Sharma), KKR के साथ जुडने की बात कह रहे हैं।

Rohit Sharma कर सकते हैं KKR की कप्तानी!

Rohit Sharma
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस वीडियो में रोहित शर्मा इस बात को कहते हैं कि, वो KKR की टीम का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हैं। उस वायरल वीडियो के अंदर जब रोहित से सवाल पूछा जाता है कि, निकट भविष्य में आप किस टीम की तरफ से खेलने के लिए इच्छुक हैं। इसके ऊपर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जवाब देते हुए कहा कि,

“चूंकि ईडन गार्डन मेरा पसंदीदा मैदान है और इसी वजह से मैं KKR की टीम के साथ जुड सकता हूँ।”

कुछ ऐसा है Rohit Sharma का आईपीएल करियर

अगर बात करें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल करियर की तो इन्होंने अपने करियर में खेले गए 243 मैचों की 238 पारियों में 29.6 की औसत और 130.00 के स्ट्राइक रेट से 6211 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से एक शतकीय और 42 अर्धशतकीय पारियाँ निकली हैं।

वहीं अगर कप्तानी की बात करें तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी 2013 में संभाली थी और वो साल 2023 तक टीम के कप्तान रहे, इस दौरान उन्होंने टीम को 5 मर्तबा चैंपियन बनाया है।

इसे भी पढ़ें – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन, रहाणे-पुजारा की वापसी, 5 स्पिनर्स और 4 विकेटकीपर को मौका

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!