IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा! सूर्या-बुमराह नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान 1

मुंबई इंडियंस: आईपीएल 2023 (IPL 2023) को खत्म हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं। एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया। अगले सीजन फिर से आईपीएल का जमघट सजने वाला है।आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां भी अभी से शुरू हो चुकी हैं। की बड़ी टीमों ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स जैसी बड़ी टीमें शामिल हैं।

इन टीमों ने अपने-अपने कोचिंग मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किये हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जहां अपने हेड कोच एंडी फ्लॉवर को हटाया है और जस्टिन लेंगर को नया कोच नियुक्त किया है। तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने संजय बांगर की जगह एंडी फ्लॉवर को अपना नया कोच बनाया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी डेनियल विटोरी को अपना नया कोच बनाया है। अब खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस भी अगले सीजन के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव करने जा रही हैं। रोहित शर्मा से कमान छीनकर इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा से छीनी जा सकती है कप्तानी!

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा! सूर्या-बुमराह नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान 2

मुंबई इडियन्स (Mumbai Indians) की टीम अगले आईपीएल सीजन से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव करते हुए दिख रही है।आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस एक नए रूप में दिख सकती है। दिग्गज रोहित शर्मा से कप्तानी की जिम्मेदारी छीनी जा सकती है। इसके पीछे उनका पिछले सालों का फॉर्म।

रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेली। पिछले सीजन भी रोहित शर्मा के बल्ले से सिवाय 1-2 पारियों के कोई बड़ी पारी नहीं निकली। कप्तानी की जिम्मेदारी का असर अब उनकी बल्लेबाजी पर दिख रहा है। इसीलिए अब मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी लेके किसी दूसरे खिलाड़ी को दे सकता है।

ईशान किशन को दी जा सकती है कप्तानी की जिम्मेदारी!

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम अगले आईपीएल सीजन (IPL 2024) के लिए कप्तान नियुक्त कर सकती है। ईशान किशन ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन अभी युवा है और पिछले कुछ सालों से वो मुंबई इंडियंस के रेगुलर सदस्य हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस का खेमा ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

Advertisment
Advertisment

ऐसा रहा है रोहित शर्मा का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में कुल 16 मुकाबले खेले जिनमें उन्होंने मात्र 20.75 की औसत और 132.80 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 332 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले थे।

Also Read: एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर होंगे केएल राहुल, ऋषभ पंत करेंगे रिप्लेस

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.