Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप (World Cup) का खुमार धीरे धीरे पूरे विश्व पटल से उतरता जा रहा है और दुनिया एक बार फिर से IPL के रंग में रगने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों खबर आई थी कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट आगामी कुछ दिनों के अंदर IPL 2024 की नीलामी को आयोजित कर सकती है और हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलड़ियों की सूची को भी जारी किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का भी दौर अब शुरू हो चुका है बीते दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड होने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि, मैनेजमेंट अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह उन्हें ही मुंबई का कप्तान नियुक्त कर सकती  है। लेकिन हालिया सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा हुआ है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए दूसरे चेहरे पर भरोसा जता सकती है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं और वो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मर्तबा (साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) ट्रॉफी अपने नाम की है।

क्रिकेट के कई जानकारों के अनुसार आईपीएल 2024 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल हो सकता है, कई मीडिया सोर्स से इस बात का खुलासा हुआ है कि, मुंबई की मैनेजमेंट अब रोहित की निगरानी में नए खिलाड़ी को ग्रूम करने की तैयारी कर रही है। इसी वजह से आगामी सत्रों में उन्हें बतौर बल्लेबाज ही शामिल किया जाएगा।

Suryakumar Yadav को मिल सकती है कप्तानी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट आगामी आईपीएल सत्रों की कप्तानी अपनी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों मे से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंप सकती है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और वो किसी भी बल्लेबाजी क्रम में बैटिंग कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई और इंडिया अंडर 23 की भी कप्तानी की है और इसके अलावा वो इन दिनों रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में औसट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – वीवीएस लक्ष्मण ने खोज निकाला रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में करेगा भारत के लिए ओपनिंग

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...