Mumbai Indians
Mumbai Indians

इन दिनों मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी के अंदर खियालड़ियों के बीच जमकर गुटबाजी चल रही है और इसी वजह से टीम का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसके साथ ही यह कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट की वजह से ही टीम के प्रदर्शन में गिरावट हो रही है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के फैसलों की वजह से अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हो रहे हैं और हर एक बीतते हुए दिन के साथ संबंध और खराब होते जा रहे हैं।

कई दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी एक साथ वायरल हो रही है कि, टीम मैनेजमेंट और हार्दिक पंड्या से नाखुश होकर रोहित शर्मा IPL के आगामी सत्र में किसी दूसरी टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इस वजह से बढ़ा है रोहित और हार्दिक के बीच विवाद

रोहित-हार्दिक में बढ़ी अनबन, हिटमैन अब मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम के बनेंगे कप्तान 1

IPL 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे और उनकी कप्तानी में टीम ने 5 मर्तबा ट्रॉफी को अपने नाम किया है। लेकिन IPL की नीलामी के ठीक पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया है। इसी वजह से अब दोनों ही खिलाड़ियों के बीच संबंध बेहतर नहीं है और हार्दिक पंड्या अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मान भी नहीं देते हैं।

इस टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इन्हें आईपीएल के आगामी सत्र की नीलामी से पहले अपने स्क्वाड से निकाल देगी और इसी वजह से ये किसी दूसरे टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, रोहित शर्मा IPL 2025 में CSK के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि, IPL 2025 में रोहित शर्मा CSK की कप्तानी भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

दिल्ली की तरफ भी रुख कर सकते हैं हिटमैन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2025 के पहले ये किसी भी परिस्थिति में खुद को स्क्वाड से बाहर कर लेंगे। कहा जा रहा है कि, ये ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी हिस्सा हो सकते हैं। ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के बीच बान्डिंग शानदार है और इसी वजह से ये दिल्ली की टीम का भी रुख करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें- रोहित शर्मा नहीं बल्कि IPL में दोहरा शतक जड़ने का दम रखते हैं ये 3 खूंखार बल्लेबाज

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...