Rohit Sharma will play for Mumbai Indians for the last time in IPL 2024, will become the captain of this team next season

IPL 2024: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं लेकिन आईपीएल 2024 में वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे क्योंकि मुंबई ने उनको कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई का अगला कप्तान बना दिया है.

जिसके बाद से रोहित शर्मा के साथ-साथ उनके फैंस काफी ज्यादा उदास नज़र आ रहे हैं. फैंस तो रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस छोड़ने की बात तक कह रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी इस समय वायरल हो रही है जिसमें रोहित शर्मा भी एक दूसरे आईपीएल टीम की कप्तानी की बात करते हुए नज़र आ रहे हैं.

Advertisment
Advertisment

केकेआर की कप्तानी करना चाहते हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं उन्होंने अपने कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है लेकिन मुबंई इंडियंस ने अब उनसे कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी है. मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद से रोहित शर्मा भी उदास नज़र आ रहे हैं और मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी भी इस फैसले से खुश नहीं हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की एक वीडियो वायरल हो रही है जो काफी पूरानी बताई जा रही है जिसमें रोहित शर्मा से जब पूछा जाता है कि मुंबई इंडियंस के अलावा दूसरी कौन सी टीम है जिसकी कप्तानी करना चाहेंगे तो इसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें ईडन गार्डन्स बहुत पंसद है इसी वजह से केकेआर की कप्तानी करना चाहेंगे. वहीं अब जब मुंबई की कप्तानी उनसे ले ली गई है तो फैंस उन्हें आईपीएल के अगले सीजन में केकेआर ज्वाइन करने का सलाह दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो-

Advertisment
Advertisment

अपने कप्तानी में 5 बार मुंबई इंडियंस को बना चुके हैं चैंपियंन

रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे कप्तान भी माने जाते हैं और इसी वजह से उन्हें आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2013 में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और साल 2023 तक मुंबई की कप्तानी की है और इस बीच कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी हासिल किया है.

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपने कप्तानी में आईपीएल 2013, आईपीएल 2015, आईपीएल 2017, आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 की ट्रॉफी दिलाई है.

यह भी पढ़ें-हुक्का वीडियो के बाद धोनी की एक एरोगेंट हरकत आई सामने, इंस्टाग्राम पर साथी खिलाड़ियों के साथ किया ऐसा बर्ताव

Nitish Kumar Kushwaha

Sports Journalist At Sportzwiki