IPL 2024 के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा, GT vs MI मैच से पहले कहा-अब कुछ नहीं बचा...', 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक 3 मैच खेले जा चुकें हैं। जिसमें हमें कुछ खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। जबकि लीग का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला जा रहा है।

वहीं, लीग का पांचवा मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़ा बयान दिया है और संन्यास लेने के संकेत दिए हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma ने दिए संन्यास के संकेत

IPL 2024 के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा, GT vs MI मैच से पहले कहा-अब कुछ नहीं बचा...', 2

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन बतौर प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे। क्योंकि, मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली है। जिसके चलते अब रोहित शर्मा संन्यास लेने का मन बना रहे हैं। बता दें कि, गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने एमआई टीवी से बात करते हुए कहा कि, “तैयारी हमेशा मेरे लिए महत्वपूर्ण रही है और इससे मुझे किसी भी खेल से पहले काफी आत्मविश्वास मिलता है। मैंने अब लगभग सब कुछ कर लिया है और मैं आज के खेल के लिए तैयार रहूँगा” रोहित शर्मा के इस बयान से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्होंने सबकुछ अपने क्रिकेट करियर में कर लिया है और यह संन्यास ले सकते हैं।

मुंबई का पहला मुकाबला गुजरात के साथ

आईपीएल 2024 का 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है। बता दें कि, इस सीजन मुंबई की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या करते दिखेंगे। जबकि गुजरात टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे। अबतक दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए जिसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीतने में कामयाब रही है। लेकिन इस सीजन दोनों टीमें अपने आईपीएल 2024 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

Advertisment
Advertisment

दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

Also Read: ‘टूटा है चेपॉक में घमंड…’, धोनी की टीम पर टूट पड़े अनुज-कार्तिक, डेथ ओवर में गेंदबाजों को धोया, तो RCB फैंस ने CSK का उड़ाया मजाक