rohit-shrama-give-statement-on-bcci-impact-player-rule-during-ipl-2024

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय IPL 2024 में व्यस्त हैं। रोहित मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आज मुंबई की टीम को पंजाब से भी भिड़ना है और आज अगर ये टीम हारती है, तो प्लेऑफ में जाने के चांस, जो हैं, वो खत्म हो जाएंगे। मुंबई की टीम इस समय 9वें स्थान पर है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI से पंगा लेने का काम किया है। आइये जानते हैं, रोहित ने ऐसा क्या कर दिया है?

BCCI के इस नियम से नाखुश हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) BCCI के नियम इम्पैक्ट प्लेयर रूल से खुश नहीं हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। रोहित का मानना है कि इस नियम से ऑलराउंडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिल पाते हैं।

Advertisment
Advertisment

रोहित कहते हैं कि वो इस नियम के फैन तो बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने उदहारण देते हुए ये कहा कि वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। रोहित का मानना है कि क्रिकेट के खेल में 12 खिलाड़ी होने से थोड़ा मनोरंजन होता है और थोड़ा विकल्प मिल जाता है।

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल?

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिस इम्पैक्ट प्लेयर रूल से नाखुश हैं, आइये उसके बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल, इस नियम के मुताबिक दोनों टीमों के कप्तानों को टॉस के दौरान ये बताना होता है कि वो कौन से 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं और कौन से वो 4 नाम होंगे, जो किसी एक खिलाड़ी को अंतिम 11 में रिप्लेस कर सकते हैं।

ये 4 खिलाड़ी कप्तान अपने मन के मुताबिक किसी भी एक खिलाड़ी को बुला सकते हैं, फिर चाहे वो बल्लेबाज हो या गेंदबाज। साथ ही एक नियम ये भी है कि इम्पैक्ट प्लेयर सिर्फ 14वें ओवर तक ही मैदान पर आ सकता है। बता दें कि इस नियम को पिछले सीजन ही शुरू किया गया था जहाँ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते दिखाई दिए थे।

सैयद मुश्ताक में पहली बार हुआ था इस्तेमाल

आपको बता दें कि भारत में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लाने से पहले घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक में इसको इस्तेमाल किया गया था। ये नियम दिल्ली और मणिपुर के बीच हुए मुकाबले में इस्तेमाल हुआ था। ऋतिक शौकीन पर ये नियम लागू किया गया था। उन्होंने हितेन दलाल की जगह ली थी। इस मुकाबले में इस युवा गेंदबाज ने 13 रन खर्च करते हुए 2 अहम विकेट भी चटकाए थे।

Advertisment
Advertisment

ये भी पढें: श्रीलंका के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों का होगा चयन, रोहित-हार्दिक नहीं बल्कि ये पेसर होगा कप्तान, कोहली नहीं होंगे हिस्सा