Virat Kohli: टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर टी20 विश्व कप में बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। फैंस को उम्मीद होगी कि दोनों मिलकर भारत को दूसरा खिताब जिताएं। कप्तान रोहित अब तक खेले गए तीन मैचों में एक अर्धशतक लगा चुके हैं।
दूसरी ओर विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं गुजरा है। तीन मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम केवल 5 रन दर्ज है। टीम इंडिया (Team India) अपना अगला मैच कनाडा के विरुद्ध खेलने उतरेगी। इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को अंतिम-11 से बाहर किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह क्या है, आइए विस्तार से जान लेते हैं।
कनाडा के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित-Virat Kohli

भारतीय टीम अपना अगला मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मुकाबला उनके लिए महज औपचारिकता से भरा रहेगा। दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली यह टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले के परिणाम से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में रोहित और विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दे सकती है। गौरतलब है कि अगले राउंड से पूर्व इन दो प्लेयर्स का पूरी तरह से फिट रहना बेहद जरूरी है। इनके स्थान पर दो अन्य प्लेयर्स को अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है।
इन दो खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका
भारत-कनाडा (IND vs CAN) मैच ग्रुप-ए की अंक तालिता पर ज्यादा फर्क नहीं डालेगा। टीम इंडिया की ओर से प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को बड़ा मौका दिया जा सकता है। बता दें कि यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) और संजू दोनों का यह पहला विश्व कप (ICC T20 World Cup 2024) है।
सुपर-8 में इन टीमों से होगी भारत की टक्कर
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। इस टीम को ग्रुप-1 में रखा गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश मौजूद है। सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को इन तीनों टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत होगी। हालांकि उससे पूर्व विराट कोहली (Virat Kohli) का लय में आना उनके लिए बेहद जरूरी रहेगा। अब तक खेले गए तीन मैचों में वह केवल 5 रन ही बना सके हैं।