rr-vs-gt-match-highlights-in-ipl-2024

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 20 ओवर में 196 रन बनाने में सफल रही।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की पहली हार है। वहीं, राजस्थान और गुजरात के मुकाबले में कई बड़े शॉट देखने मिले। तो चलिए डालते हैं इस मुकाबले की मैच हाइलाइट्स पर एक नजर।

Advertisment
Advertisment

RR vs GT Match Highlights:

मैच हाइलाइट्स: 32 चौके- 16 छक्के, IPL 2024 का साँस रोकने वाला मैच, आवेश-कुलदीप ने राजस्थान का किया बेड़ागर्क, तो राशिद-तेवतिया की बदौलत जीती गुजरात 1

RR की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

  • उमेश यादव के पहले ओवर में जायसवाल ने लगाया पारी का पहला चौका।
  • यशस्वी जायसवाल के दूसरे ओवर में लगे 2 चौके।
  • यशस्वी जायसवाल 5 चौके लगाकर हुए आउट।
  • संजू सैमसन ने आते ही लगाए 2 चौके।
  • राशिद खान ने किया बटलर को आउट।
  • पहले 6 ओवर में राजस्थान ने बनाए 43/2 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • नूर अहमद के पहले ओवर में बने मात्र 6 रन।
  • रियान पराग का छूटा कैच।
  • रियान पराग ने नूर अहमद के ओवर में लगाए 2 छक्के।
  • नूर अहमद ने 4 ओवर में दिए 43 रन।
  • रियान पराग ने जड़ा इस सीजन का तीसरा अर्धशतक।
  • स्पेंसर जॉनसन के ओवर में संजू सैमसन ने लगाया 2 चौके और 1 छक्का।
  • राशिद खान ने 4 ओवर में दिए मात्र 18/1 रन।
  • 16 ओवर में आरआर ने बनाए 139/2 रन।

17 से 20 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

17वें ओवर आए 15 रन।
मोहित शर्मा ने किया रियान पराग को आउट।
रियान पराग ने बनाए 48 गेंद में 76 रन।
20वें ओवर में बने 19 रन।
संजू सैमसन ने बनाए 38 गेंद में 38 रन।
आरआर की पारी में लगे कुल 16 चौके और 8 छक्के।

गुजरात टाइटंस की पारी का हाल (1-6 ओवर)

ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में साई सुदर्शन ने जड़ा चौका।
साई सुदर्शन ने लगाया आवेश खान के ओवर में छक्का।
बोल्ट के दूसरे ओवर में बने मात्र 3 रन।
शुभमन गिल ने लगाया केशव महाराज की गेंद पर छक्का।
पहले 6 ओवर में गुजरात ने शानदार शुरुआत, बनाए 44/0 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • अश्विन ने पहले 2 ओवर में दिए मात्र 10 रन।
  • चहल के पहले ओवर में साई सुदर्शन ने लगाया 2 चौका।
  • कुलदीप सेन ने किया साई सुदर्शन को आउट।
  • साई सुदर्शन ने बनाए 29 गेंद में 35 रन।
  • मैथ्यू वेड 4 रन बनाकर हुए आउट।
  • अभिनव मनोहर 1 रन बनाकर हुए आउट।
  • युजवेंद्र चहल ने किया विजयशंकर को आउट।
  • चहल को लगातार 2 चौके लगाकर हुए शुभमन गिल हुए आउट।
  • गिल ने बनाए 44 गेंद में 72 रन।
  • 16 ओवर में गुजरात ने बनाए 138/5 रन।

गुजरात ने जीता मुकाबला

  • शाहरुख खान ने बनाए 8 गेंद में 14 रन।
  • 19वें ओवर में कुलदीप सेन ने दिए 20 रन।
  • राहुल तेवतिया 11 गेंद में 22 रन बनाकर हुए आउट।
  • राशिद खान ने 11 गेंद में 24 रन बनाए।
  • गुजरात ने जीता 3 विकेट से मुकाबला।
  • गुजरात की पारी में लगे कुल 16 चौके और 8 छक्के।

Also Read: VIDEO: लगातार 5वें मैच में हुए फेल, तो रो पड़े यशस्वी जायसवाल, आँखों में आए आंसू छिपाते लौटे पवेलियन