RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच शनिवार, 9 मई को शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस सीजन दोनों ही टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर होगी। पिछली बार अहमदाबाद में मुकाबला हुआ था, जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी थी। ऐसे में अब गुजरात की नजर बदला लेने पर होगी।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। इसी वजह से RR vs GT मुकाबले में जीत के साथ इनका प्रयास अपनी स्थिति मजबूत करने का होगा।
RR vs GT मुकाबले से पहले IPL 2026 अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस शानदार लय में नजर आ रही है। गुजरात ने अभी तक 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर GT ने RR को हराया तो उसके पास अंक तालिका में ऊपर जाने का मौका रहेगा। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात जीत के रथ पर सवार हैं और अपने पिछले तीनों मैचों में विरोधियों को मात दी। ऐसे में उसकी नजर राजस्थान को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी।
दूसरी तरफ, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने काफी जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन फिर टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। इसके बावजूद 10 मैचों में 6 जीत के साथ राजस्थान के भी 12 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम चौथे स्थान पर काबिज है। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान ने अपने पिछले तीन में से दो मुकाबले गंवाए हैं।
RR vs GT :आईपीएल में दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड
- कुल मैच: 9
- जीटी ने जीते: 6
- आरआर ने जीते: 3
- टाई/एनआर: 0
RR vs GT मैच में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में हो सकता है एक बदलाव
गुजरात टाइटंस अपने पिछले तीन मैचों में जीत दर्ज कर आ रही है। इसी वजह से RR vs GT मैच में एक ही बदलाव की संभावना नजर आ रही है और वह स्पिनर मानव सुथार को बाहर कर हो सकता है। पिछले मैच में सुथार ने सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी की थी और 27 रन लुटा दिए थे। इसी वजह से उनकी जगह आर साई किशोर को लाने पर विचार किया जा सकता है, जो खुद एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं। ऐसे में वो सुथार के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।
RR vs GT मैच में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव की संभावना
अपने पिछले मैच में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतर सकती है। पहला बदलाव तेज गेंदबाजी विभाग में हो सकता है और नांद्रे बर्गर की जगह क्वेना मफाका को लाया जा सकता है। बर्गर ने शुरूआती मैचों में काफी प्रभावित किया था लेकिन पिछले कुछ मैचों से खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं, मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर की वापसी देखने मिल सकती है। उन्हें दासुन शनाका की जगह मौका मिल सकता है।
RR vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, ब्रिजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई/शुभम दुबे
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर
FAQs
RR vs GT मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: VIDEO: Nicholas Pooran और Krunal Pandya के बीच हुई हाथापाई, LSG प्लेयर ने थप्पड़-घूंसों की कर डाली बरसात