Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने उठाया बड़ा कदम, टीम में किया हैरान कर देने वाला बदलाव

Amidst IPL 2026, Rajasthan Royals take a major step, making a surprising change to the team.

Rajasthan Royals, IPL 2026: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स काफी गजब का प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है। इस फ्रेंचाइजी ने अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बना रखी है और इसने अपने अगले मुकाबले से पहले एक काफी बड़ा कदम उठाया है, जो कि कई लोगों को हैरान कर देगा।

Rajasthan Royals ने उठाया बड़ा कदम

Amidst IPL 2026, Rajasthan Royals take a major step
Amidst IPL 2026, Rajasthan Royals take a major step

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को अपना अगला मैच 9 मई को खेलना है, जो कि आईपीएल 2026 का मैच नंबर 52 होने जा रहा है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

आरआर और जीटी का यह मैच आरआर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा और इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी पूरी पिक जर्सी में खेलते नजर आएगी। यह पिक जर्सी इस टीम का पिक प्रॉमिस थीम होने जा रहा है।

RR पिंक जर्सी पहनकर करेगी ये नेक काम

राजस्थान रॉयल्स ने ऐलान किया है कि 9 मई को होने वाले मैच में यह टीम पिंक जर्सी में खेलते दिखाई देगी और इस दौरान इस मैच में जितने भी छक्के लगेंगे उस छक्के के हिसाब से घरों को रोशन किया जाएगा। आरआर ने ऐलान किया है कि हर एक छक्के पर 6 घरों को रोशन किया जाएगा। यानी राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में अगर 10 छक्के लगते हैं तो 60 घरों को रोशन किया जाए।

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म; RCB को भी लगा झटका

दोनों टीमों के बीच होगी एक कांटे की टक्कर

बता दें कि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा मैच एक दमदार मैच हो सकता है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं, जिसमें से 6 GT और तीन RR ने जीता है। 2026 में हुए मैच को भी आरआर ने जीता था। इस समय दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक 10-10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 4 में उन्हें हार का सामना किया है। 12 अंक के साथ दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देखें मैच

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहे मैच का मजा आप जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं। जिओ हॉटस्टार के जरिए डिजिटल यूजर्स मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच देख सकते हैं।

FAQs

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मैच कब होगा?
9 मई

यह भी पढ़ें हार्दिक पांड्या पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!