DC vs KKR Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों अक्षर पटेल की टीम को 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 142/8 का ही स्कोर बना पाई, जिसके बाद जवाबी पारी खेलते हुए कोलकाता की टीम ने 14.2 ओवर में ही 147/2 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
DC vs KKR मैच में दिल्ली की अच्छी शुरुआत

टॉस हारने के बाद DC vs KKR मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। पथुम निसांका और केएल राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। इस दौरान निसांका ज्यादा आक्रामक अंदाज में दिखे और बीच में चौके-छक्के लगाते रहे। राहुल ने भी कुछ शानदार शॉट खेले। हालांकि, जब लगा कि इनके बीच बड़ी साझेदारी होगी, तभी 49 के निजी स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लग गया और राहुल 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में DC ने 55/1 का स्कोर बनाया।
निसांका का अर्धशतक, DC vs KKR मैच में दिल्ली का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप
पथुम निसांका ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वह भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 50 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिल्ली की टीम का मिडिल ऑर्डर DC vs KKR मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहा। एक समय स्कोर 74/1 था लेकिन फिर नितीश राणा (8) आउट हुए और यहां से विकेटों का पतन शुरू हो गया।
देखते ही देखते DC vs KKR मैच में दिल्ली का स्कोर 89/5 हो गया। समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल की पारी बेहद खराब रही और उन्होंने 22 गेंदों में 11 रन बनाए।
आशुतोष शर्मा ने DC vs KKR मैच में दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
लगातार विकेटों के कारण दिल्ली कैपिटल्स के लिए DC vs KKR मैच में सम्मानजनक स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाकर अपनी टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचने मदद की। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
रहाणे-रघुवंशी फ्लॉप, एलेन के तूफानी शतक से कोलकाता की DC vs KKR मैच में जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए DC vs KKR मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खास नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे 9 गेंदों में 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद, अंगकृष रघुवंशी भी 1 रन बनाकर चलते बने। यहां से फिन एलन और कैमरन ग्रीन की जोड़ी ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने 64 गेंदों में 116 रनों की अविजित साझेदारी की और अपनी टीम को 15वें ओवर में जीत दिला दी।
फिन एलन ने कमाल की पारी खेली और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं, ग्रीन ने नाबाद रहकर 33 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए DC vs KKR मैच में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।
दिल्ली पर मंडराया प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच खेल लिए हैं और इस दौरान सिर्फ 4 में ही जीत मिली है, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के खाते में सिर्फ 8 अंक हैं। अब डीसी के तीन मैच शेष हैं और इन्हें जीतकर भी अधिकतम कुल 14 अंक तक ही पहुंचा जा सकता है, जो प्लेऑफ में डायरेक्ट एंट्री के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। वहीं, एक भी मैच हारने पर दिल्ली को एलिमिनेट होना पड़ सकता है।
FAQs
DC vs KKR मैच में कोलकाता ने कितने विकेट से जीत दर्ज की?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान आई चौंकाने वाली खबर, स्टार क्रिकेटर के घर से मिली रिश्तेदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस