Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6…. 30 चौके, 7 छक्के, शिखर धवन को बुढ़ापे में चढ़ा जवानी का जोश, 150 गेंदों पर 248 रन ठोक मचाया कोहराम

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan: फैंस के बीच “गब्बर” के नाम से मशहूर भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 के आखिर में खेला था। इसके बाद से लेकर अब तक धवन (Shikhar Dhawan) टीम इंडिया के खेमे से दूर हैं।

पिछली बार वह पेशेवर क्रिकेट में आईपीएल 2024 के दौरान दिखे थे। हालांकि आधे टूर्नामेंट के बीच 38 वर्षीय क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर हो गए। देखना है वह दुबारा कब पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर चौके-छक्के लगाते हैं। आइए तब तक हम उनकी एक अद्भुत पारी का लेखा-जोखा जान लें, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 2013 में खेली थी।

Shikhar Dhawan की अद्भुत पारी

Shikhar Dhawan

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने साल 2013 में भारत ए की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ कोहराम मचा दिया था। इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

पहले बैटिंग करने आई इंडियन टीम की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी। धवन और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। विजय 40 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद पुजारा और शिखर ने गेंदबाजों का मार-मार के भूत बना दिया। चेतेश्वर पुजारा ने 109 तो वहीं शिखर धवन ने 150 गेंदों का सामना करके 248 रिकॉर्ड रन ठोके।

प्रिटोरिया में लगाई थी चौके-छक्कों की झड़ी

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए का ये मैच प्रिटोरिया के मैदान पर खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 248 रनों का योगदान दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान 30 चौके और 7 छक्के जड़े थे।

धवन ने 165.33 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की पिटाई की थी। बता दें कि यह लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के किसी खिलाड़ी की ओर से दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। पहले नंबर पर रोहित शर्मा (264) मौजूद हैं।

पहाड़ों में छुट्टियां मनाते हुए आए नज़र

सीनियर क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों पहाड़ों में छुट्टियां मना रहे हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें अपलोड की थी। फैंस को ये काफी पसंद भी आ रहा है। अब तक इस फोटो को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

यहां देखें पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

 

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में गौतम गंभीर की तनख्वाह हुई फिक्स, तिरंगे की शान के लिए महज इतने रूपये में माने गौती, KKR वाली से भी आधी हुई सैलरी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!