Shivam Dubey
Shivam Dubey

टीम इंडिया (Team India) के बाएं हाथ एक युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dubey) इन दिनों  गजब की फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल फिलहाल में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शिवम दुबे के इसी प्रदर्शन को देखने के बाद अब उन्हें मैनेजमेंट के द्वारा टीम इंडिया में नियमित करने की मांग की जा रही है। शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने हाल ही में खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी 20 सीरीज में 123 रन बनाए थे और इसके साथ ही उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

शिवम दुबे (Shivam Dubey) आईपीएल फ्रेंचाइजी CSK के भी नियमित हिस्सा हैं और ये टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने आईपीएल 2023 में अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और इसी प्रदर्शन की बदौलत ही टीम ने 5वीं मर्तबा ट्रॉफी को अपने नाम किया है। शिवम दुबे (Shivam Dubey) के बारे में कहा जा रहा है कि, CSK की मैनेजमेंट इन्हें बतौर कप्तान प्रमोट कर सकती है और इसके साथ ही एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Shivam Dubey हो सकते हैं CSK के कप्तान

Shivam Dubey
Shivam Dubey

आईपीएल की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक CSK ने 5 मर्तबा खिताब को अपने नाम किया है और हर एक मर्तबा टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। लेकिन अब धोनी को फिटनेस की समस्या होने लगी है और इसी वजह से CSK की मैनेजमेंट उनकी जगह पर शिवम दुबे (Shivam Dubey) को बतौर कप्तान प्रमोट कर सकती है। कई मीडिया सूत्रों के मध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, CSK की मैनेजमेंट शिवम दुबे (Shivam Dubey) को IPL 2025 में टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है।

MS Dhoni हो सकते हैं CSK के मेंटर

CSK के नियमित कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी में कई मर्तबा टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और इसी प्रदर्शन की वजह से मैनेजमेंट ने इनके लिए कुछ खास प्लान किया है। कहा जा रहा है कि, CSK की मैनेजमेंट एमएस धोनी (MS Dhoni) को टीम का मेंटर नियुक्त कर सकती है और वो IPL 2025 से टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को दिया धोखा, चुपके से कर ली तीसरी शादी, खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...