बाबर आजम (Babar Azam): पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अकसर अलोचानोओं का शिकार होते रहते हैं और इसका मुख्य कारण उनका प्रदर्शन रहता है. बाबर अब तक किसी भी बड़े-बड़े टूर्नामेंट में सफल नहीं हो सके हैं और टी-20 क्रिकेट में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा ही सवाल उठते रहते हैं.
अब उनके ही देश के एक खिलाड़ी ने उनकी खूब बेइज्जती की है और बताया है कि बाबर की पाकिस्तान को तो छोड़िए नेपाल की टीम में भी जगह पाने के लायक नहीं हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में Babar Azam का निराशाजनक प्रदर्शन

हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आजम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, वे बल्ले और कप्तानी दोनों में ही फेल रहे थे. बाबर की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी और उन्हें पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा. इसके बाद से ही आजम को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
अगर दाएं के बल्लेबाज के टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने सभी को निराश किया और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. इस वर्ल्ड कप में बाबर आजम (Babar Azam) ने कुल 4 मैच खेले, जिसमें मात्र 122 रन ही बना सके और उनकी कप्तानी में टीम सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी और इसी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
शोएब मलिक ने की बाबर आजम की बेइज्जती
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने बाबर की खूब बेइज्जती की है और बताया है कि उन्हें नेपाल की टीम में भी नहीं चुना जाएगा. उन्होंने कहा कि “बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लायक नहीं हैं और उन्हें नेपाल की टीम भी नहीं चुनेगी. इस समय हमारा सबसे बेस्ट प्लेयर कौन है, बाबर आजम (Babar Azam) है ना.
अगर हम उन्हें दुनिया की टॉप-5 टीम में देखें तो क्या वो फिट हो सकते हैं. अगर हम ऑस्ट्रेलिया को देखें, इंडिया को देखें, इंग्लैंड को देखें तो क्या इन टीमों की प्लेइंग इलेवेन में बाबर फिट हो सकते हैं? इसका जवाब है नहीं.”
यहाँ पर देखें वीडियो-
Shoaib Malik 🗣️: Babar Azam cant be fitted in any top international side like India, Australia, England et
#PakistanCricket pic.twitter.com/hMasb1lTh4
— Cricksin (@QaziNaqvi) July 2, 2024
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बने थे कप्तान
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में कहाराब प्रदर्शन के बाद बाबर को कप्तानी से हटा दिया गया था और टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दे दी गई थी. हालाँकि, टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आजम को एक बार फिर से कप्तान बनाया गया लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.