sikandar raza fails badly before ipl 2024 against srilanka

IPL 2024: भारत के सबसे बड़े क्रिकेट त्यौहार यानी आईपीएल का 17वां सीजन मार्च से शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमें अब काफी कम समय बाकी है। जिस वजह से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरु कर दी है।

जिन तैयारियों के तहत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने भी अपनी टीम तैयार कर ली है। मगर आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही उनकी टीम का एक बल्लेबाज पूरी तरह से बल्लेबाजी में फुस्स हो गया है। जिसके चलते उनके 50 लाख रूपये डूबते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 से पहले प्रीति ज़िंटा को काफी बड़ा नुकसान!

sikandar raza fails badly before ipl 2024 against srilanka

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले खिलाड़ियों का ऑक्शन कराया गया था, जिस ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने कई नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। जो उन्हें ट्रॉफी जीता सकते हैं। मगर आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से पहले ही उनकी टीम में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूदा था, जिसे उन्होंने आईपीएल 2023 ऑक्शन में 50 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। जोकि अब आगामी आईपीएल सीजन से पहले बल्लेबाजी में पूरी तरह से फुस्स हो चुका है। वह कोई और नहीं बल्कि सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) हैं।

बल्लेबाजी में फुस्स हुए सिकंदर रज़ा!

बता दें कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि सिकंदर रजा वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में शुमार हैं। मगर मौजूदा समय में उनका फॉर्म उनके साथ नहीं है, जिस वजह से आईपीएल 2024 (IPL 2024) में प्रीति ज़िंटा की टीम को काफी नुकसान होने वाला है।

उनके बल्ले से बीते 5 पारियों में केवल 1 बार 50 से ज्यादा रन निकले हैं। और ज्यादातर मौकों पर वह फ्लॉप रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर भी उनका हाल कुछ ऐसा ही है, जहां मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए है। जिससे पंजाब किंग के सभी फैंस की चिंता बढ़ गई है।

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका के खिलाफ फ्लॉप हुए रजा

श्रीलंका और जिम्बाब्वे (Sri Lanka vs Zimbabwe) के बीच खेले जा रहे 3 वनडे मैचों की सीरीज के मैच नंबर 2 में सिकंदर रजा के बल्ले से 5 गेंदों में केवल 1 रन निकला है। जिसकी बदौलत उनकी टीम को करारी हार मिली है। श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में जिम्बाब्वे को 2 विकटों से हार का सामना करना पड़ा है।

जहां उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 208 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर हासिल कर लिया। ऐसे में अब देखना होगा की क्या सिकंदर रजा का फॉर्म आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले सही होता है या फिर पंजाब के फैंस को एक बार फिर निराश होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को आज तक नहीं मिला अर्जुन अवॉर्ड, लिस्ट में कैप्टन कूल धोनी का नाम भी शामिल