कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): भारतीय टीम अभी जिम्बाब्वे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जबकि जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। जहां श्रीलंका और इंडिया के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के रूप में नया हेड कोच मिला है।
जो की भारतीय टीम की हेड कोच का कार्यभार साल 2027 तक संभालेंगे। गंभीर के हेड कोच बनते ही अब टीम इंडिया में बहुत कुछ बदल सकता है। वहीं, स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल की तरह ही अब कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का भी हाल हो सकता है और टीम से बाहर हो सकते हैं।
Kuldeep Yadav को गंभीर कर सकते हैं बाहर

टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव अभी टीम इंडिया के लिए लगातार तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है।
जैसा की पिछले कुछ समय से स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ हो रहा है। चहल को काफी समय से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। पिछले 2 टी20 वर्ल्ड कप में चहल को टीम में जगह मिली। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। जबकि कुछ ऐसा ही अब कुलदीप यादव के साथ देखने को मिल सकता है।
गंभीर अपने खास दोस्त की करा सकते हैं वापसी
टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अब टीम इंडिया में अपने खास दोस्त की वापसी करा सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज पियूष चावला की। जिन्हें 12 साल से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।
लेकिन अब गंभीर के हेड कोच बनते ही उनकी किस्मत चमक सकती है और टीम इंडिया में श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पियूष चावला और गौतम गंभीर वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम इंडिया इस साल चैंपियन भी बनी थी।
कुलदीप यादव का इंटरनेशनल करियर
टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज पियूष चावला भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2012 में मुकाबला खेला था। जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और मौका नहीं दिया गया। पियूष चावला अबतक टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20I मैच खेलें हैं। पियूष चावला ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 43 विकेट झटके हैं।
Also Read: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित! धोनी के बेटे को भी मिली जगह