Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

धोनी फैंस के लिए सदमे वाली खबर, रद्द होगा SRH vs CSK का मैच

SRH vs CSK
SRH vs CSK

SRH vs CSK: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस मेगा इवनेट का हर एक मैच बहुत ही अधिक रोमांचक साबित होता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुछ टीमों को जीत मिल चुकी है तो वहीं कई टीमों को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। आईपीएल के इस सत्र को अन्य सत्रों के मुकाबले अधिक महत्व दिया गया है और रोमांच के मुकाबले में भी यह सत्र कई गुना आगे निकल चुका है।

IPL 2024 में आज यानी कि, 5 अप्रैल के दिन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में SRH vs CSK मैच खेला जाएगा और यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। लेकिन SRH vs CSK मैच से पहले ही कुछ ऐसी खबर सुनने को मिल चुकी है जिसके बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

रद्द किया जा सकता है SRH vs CSK मैच

SRH vs CSK
SRH vs CSK

IPL 2024 में आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में SRH vs CSK मैच को आयोजित किया जाएगा और टूर्नामेंट में अस्तित्व के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। लेकिन SRH vs CSK मैच से पहले ही ऐसी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं कि, SRH vs CSK मैच को रद्द किया जा सकता है।

दरअसल बात यह है कि, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएसन के अंदर आने वाले राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम का बिजली बिल बकाया है और इसी वजह से विद्युत विभाग के द्वारा सप्लाई को कट कर दिया गया है। बीती रात जब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे उस वक़्त स्टेडियम की लाइट को कट कर दिया गया।

1 करोड़ रुपए से ऊपर का है बकाया

SRH vs CSK मैच का आयोजन राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा और इस मैच से पहले ही तेलंगना विद्युत विभाग के द्वारा स्टेडियम की लाइट को कट कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो स्टेडियम के ऊपर 1 करोड़ 63 लाख रुपए का बिजली बिल न जमा करने का आरोप है और इसके संबंध में पहले ही स्टेडियम प्रबंधक को नोटिस भेज दी गई थी। मगर जब तय सीमा के बाद भी बिल का भुगतान नहीं किया गया तो फिर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद की लाइट कनेक्शन को ही कट कर दिया।

जेनरेटर की सहायता से हो सकता है मैच

जब राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद की बिजली सप्लाई बंद की गई तो शीर्ष अधिकारियों के द्वारा यह बयान दिया गया कि, SRH vs CSK मैच का आयोजन तय समय में ही किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो SRH vs CSK मैच में स्टेडियम के प्रबंधकों के द्वारा जेनरेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पहले भी रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कि बिजली सप्लाई को बंद किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें – यशस्वी जायसवाल के लिए काल बना ये बल्लेबाज, अब टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ करेगा ओपनिंग

 

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!