Team India : भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला सामने आया है। आगामी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) की टी20 कप्तानी अब श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए एक नए नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आया है।
पिछले कुछ समय से हार्दिक पंड्या , संजू सैमसन और अक्षर पटेल को भी कप्तानी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए अय्यर को मौका देने के मूड में नजर आ रहा है।
आईपीएल में शानदार कप्तानी रिकॉर्ड

अगर श्रेयस अय्यर के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में खुद को एक सफल लीडर के रूप में साबित किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को 2020 में फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम उपविजेता रही। यह दिल्ली फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था।
इसके बाद अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली और 2024 में टीम को खिताब जिताया। उनकी कप्तानी में केकेआर ने शानदार खेल दिखाया और चैंपियन बनकर उभरी।
इतना ही नहीं, 2025 सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया, हालांकि टीम उपविजेता रही। लगातार अलग-अलग टीमों के साथ फाइनल तक पहुंचना उनके लीडरशिप स्किल्स को साबित करता है।
आईपीएल में उनके कुल कप्तानी आंकड़े भी शानदार रहे हैं, जहां उन्होंने 90 से ज्यादा मैचों में लगभग 59% जीत हासिल की है। यह दिखाता है कि वह दबाव में भी टीम को संभालने की क्षमता रखते हैं।
घरेलू क्रिकेट में भी दिखा कप्तानी का दम
सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। Syed Mushtaq Ali Trophy में उन्होंने 13 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 11 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई, जबकि सिर्फ 2 मैचों में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 84.61 रहा, जो उनके शानदार नेतृत्व को दर्शाता है।
घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में लगातार सफलता हासिल करना यह साबित करता है कि श्रेयस अय्यर बड़े स्तर पर टीम को संभालने और मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं।
जून में होगी भारत और आयरलैंड की सीरीज
आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे।
दोनों मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है।
युवा टीम और नई शुरुआत
इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा और श्रेयस अय्यर जैसे कप्तान के नेतृत्व में टीम को तैयार किया जाएगा।
अय्यर का शांत स्वभाव, रणनीतिक सोच और आईपीएल का अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। अगर उन्हें आधिकारिक रूप से कप्तान बनाया जाता है, तो यह उनके करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े : रजत पाटीदार ने विराट कोहली को किया प्लेइंग XI से बाहर, इस वजह से नहीं मिली चेज मास्टर को जगह