'वो अंतिम बार ...', IPL 2024 में आखिरी बार खेलेंगे धोनी, CSK CEO के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी 1

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। बता दें कि, आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने मिनी ऑक्शन में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को 14 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

जबकि आईपीएल 2024 में चन्नेई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं और इसके बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, धोनी के संन्यास पर सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने सभी फैंस के लिए धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Advertisment
Advertisment

सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी को लेकर कही बड़ी बात

'वो अंतिम बार ...', IPL 2024 में आखिरी बार खेलेंगे धोनी, CSK CEO के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी 2

सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने मीडिया से बात करते हुए धोनी के संन्यास की बात पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने कहा कि,

“मैं नहीं जानता हूं कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा या नहीं। देखिए, जहां तक कप्तान की बात है तो वह आपको सीधे जवाब देंगे। सीईओ विश्वनाथन ने आगे कहा कि ”वह हमें नहीं बताते कि वह क्या करने जा रहे हैं।”

धोनी के घुटने को लेकर काशी विश्वनाथ ने कहा कि,

“वो अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिहैब शुरू कर दिया है। उन्होंने जिम में जाना शुरू कर दिया और शायद अगले 10 दिनों में वह नेट्स पर आकर अभ्यास करना शुरू कर देंगे।”

काशी विश्वनाथ के इस बयान के बाद से धोनी फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। क्योंकि, सीएसके सीईओ के बयान से यही पता चलता है कि, धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

6वीं बार बनाना चाहेंगे चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी। जबकि आईपीएल 2024 में सीएसके अगर धोनी की कप्तानी में टीम चैंपियन बनती है तो धोनी आईपीएल के पहले कप्तान बने जाएंगे। जो की 6 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मुकाम हासिल करेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी मुंबई को 5 बार खिताब जीताया।

आईपीएल 2024 के लिए सीएसके का स्क्वाड

एमएस धोनी (कप्तान), अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शिवम दुबे , सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरवेली।

Also Read: 40 साल बाद भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की करारी हार, 8 विकेट से टेस्ट मैच जीतकर भारतीय वीरांगनाओं ने रचा इतिहास