ZIM vs IND: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है। जहां जिम्बाब्वे और इंडिया (ZIM vs IND) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अबतक इस सीरीज में 3 मुकाबले खेले जा चुकें हैं। जबकि सीरीज का आखिरी दो मुकाबला 13 और 14 जुलाई को खेला जाना है।
सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान देश जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद मेहमान देश ने वापसी की और 2-1 से सीरीज में बढ़त बना ली है। वहीं, जिम्बाब्वे और इंडिया (ZIM vs IND) सीरीज के बीच ही बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है और 24 साल के खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है।
इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को मिली कॉन्ट्रैक्ट में जगह

बता दें कि, जिम्बाब्वे और इंडिया (ZIM vs IND) के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के बीच ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है। जिसमें पहली बार युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र को जगह मिली है। 24 वर्षीय खिलाड़ी रचिन रविंद्र का प्रदर्शन पिछले 1 साल से शानदार रहा है।
जिसके चलते उन्हें अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया गया है। रचिन रविंद्र के अलावा तीन और युवा खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है। न्यूजीलैंड ने कुल 20 खिलाड़ियों को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह दी है।
New Zealand announces their central contracts for 2024-25.#RachinRavindra #FinnAllen #Cricket #SBM pic.twitter.com/gN3L2HUVjJ
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) July 10, 2024
टी20 वर्ल्ड कप में टीम का रहा खराब प्रदर्शन
अभी हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कीवी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके चलते न्यूजीलैंड सुपर 8 में भी जगह नहीं बना पाई। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज टीम से ग्रुप मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
जिसके चलते कीवी टीम को बाहर होना पड़ा था। बता दें कि, साल 2016 के बाद से पहली बार हुआ है कि, न्यूजीलैंड टीम बिना टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेले बाहर हुई है। न्यूजीलैंड टीम के सभी ही खिलाड़ियों का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था।
इन 20 खिलाड़ियों को मिली जगह
फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।