VIDEO: GT vs MI मैच में हुआ बड़ा बवाल, फैंस ने रोहित-रोहित के नारे लगाकर हार्दिक पांड्या को खूब चिढ़ाया 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पांचवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। आईपीएल 2024 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या पहली बार कर रहे हैं। जिसके चलते मुंबई और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस काफी नाराज हैं। वहीं, अहमदाबाद के मैदान पर हार्दिक पांड्या को भारतीय फैंस चिढ़ाते दिखे और मैदान पर रोहित-रोहित ने नारे लगाते दिखे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya के सामने लगे रोहित-रोहित के नारे

VIDEO: GT vs MI मैच में हुआ बड़ा बवाल, फैंस ने रोहित-रोहित के नारे लगाकर हार्दिक पांड्या को खूब चिढ़ाया 2

आईपीएल 2024 के 5वें मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जो की इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। बता दें कि, जब मैदान पर मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के समय बाहर आए तब अहमदाबाद के मैदान पर मौजूद सभी दर्शक हार्दिक पांड्या का नहीं बल्कि टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नारे लगाते दिखे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि, आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक को नया कप्तान बनाया था।

यहां देखें Video:

मुंबई के फैंस नहीं है खुश

बता दें कि, जब मुंबई इंडियंस ने यह फैसला लिया था की रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई को जमकर ट्रोल किया गया है। जबकि मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर फैंस की संख्या भी घट गई थी। जबकि कुछ खिलाड़ी भी इस निर्णय से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस निर्णय से टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव काफी नाखुश थे।

Advertisment
Advertisment

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड।

Also Read: ‘टूटा है चेपॉक में घमंड…’, धोनी की टीम पर टूट पड़े अनुज-कार्तिक, डेथ ओवर में गेंदबाजों को धोया, तो RCB फैंस ने CSK का उड़ाया मजाक