IPL 2024 POINTS TABLE

IPL 2024 POINTS TABLE : आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में आज (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में सीजन का 43वां मुक़ाबला खेला गया. इस मुक़ाबले मेंदिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत की शानदार कप्तानी की मदद से मुंबई इंडियंस को मुक़ाबले में 10 रनों से मात दी.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को मुक़ाबले में 10 रनों से हराकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने सीजन में अपना पांचवा मुक़ाबला जीता और इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्ले ऑफ़ स्टेज में क्वालीफाई करने के नज़दीक जाते हुए दिखाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ़ मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2024 (IPL 2024 POINTS TABLE) सीजन के प्ले स्टेज के रेस से बाहर होने के कगार पर खड़ी दिखाई दे रही है.

Advertisment
Advertisment

RCB के बाद मुंबई इंडियंस बन सकती है प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम

IPL 2024 POINTS TABLE

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC VS MI) के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले बाद पॉइंट्स टेबल को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 10वें पायदान पर मौजूद है वहीं अब 9वें पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम विराजमान हो गई है. अगर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 के सीजन में इसी तरह का खेल दिखाते हुए नज़र आएगी तो टीम के लिए प्लेऑफ़ स्टेज में क्वालीफाई करने की राह नामुमकिन हो जाएगी और टीम हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन के प्लेऑफ स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन में किया शानदार कमबैक

IPL 2024 POINTS TABLE

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने आईपीएल 2024 के सीजन में अब तक 10 मुक़ाबले खेल लिए. इन 10 मुक़ाबलों में से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 मुक़ाबलों में जीत और 5 में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस को मुक़ाबले में 10 रनों से मात देकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर विराजमान है. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक और मुक़ाबले में जीत अर्जित कर लेती है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024  पॉइंट्स टेबल (IPL 2024 POINTS TABLE) के टॉप 4 में एंट्री करते हुए भी दिखाई दे सकती है.

Advertisment
Advertisment

यहाँ देखें अपडेटेड IPL 2024 POINTS TABLE :

IPL 2024 POINTS TABLE

यह भी पढ़े : मैच हाइलाइट्स : पंत की टोली ने मुंबई इंडियंस से लिया अपना बदला, इम्पैक्ट प्लेयर की मदद से मुक़ाबले में दर्ज की 10 रनों से रोमांचक जीत