There will be a fierce fight between Kavya Maran and Nita Ambani in IPL 2024 auction

IPL 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से अब क्रिकेट फैंस दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इंतजार कर रहे है. आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला क्रिकेट लीग माना जाता है. आईपीएल 2024 के लिए फ्रेंचाइजियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र और जोश हेज़लवुड ने आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए अपना नाम सबमिट किया है. ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Advertisment
Advertisment

काव्या मारन और नीता अंबानी के बीच हो सकती है टक्कर

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन अपनी टीम में अक्सर टैलेंटेड खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करती हैं और इसी वजह से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र और जोश हेज़लवुड जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए पूरी एड़ी चोटी की ताकत लगाने की कोशिश करेंगी. सुत्रों का कहना है कि इन 6 खिलाड़ियों को अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल करने के लिए काव्या मारन और नीता अंबानी 25 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती हैं.

इस दिन होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आगामी 19 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा और इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र और जोश हेज़लवुड को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन पूरी कोशिश करेंगी. सुत्रों का तो ये तक कहना है कि इन दोनों फ्रेंचाइजियों ने तो इन 6 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू भी कर दी है.

सबसे सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती है. मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 5 बार आईपीएल की फ्रेंचाइजी अपने नाम किया है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 बार आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने नाम किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक केवल 1 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया है.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें-संन्यास लेने की उम्र में IPL खेलने का ख्वाब देख रहे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, अधेड़ उम्र के खिलाड़ियों को खरीदेगा कौन

Nitish Kumar Kushwaha

Sports Journalist At Sportzwiki