Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 में धमाल मचा रहे ये 15 खिलाड़ी जाएंगे अफ्रीका, यही खेलेंगे Team India के लिए अब वर्ल्ड कप 2027

Team India

Team India : आईपीएल 2026 इस वक्त अपने चरम पर है, जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य की नई तस्वीर पेश कर रहा है। इस सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपने दमदार खेल से न सिर्फ फैंस का दिल जीता है बल्कि चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।

आगामी वनडे विश्वकप 2027 को ध्यान में रखते हुए अब टीम मैनेजमेंट की नजर इन फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर टिक गई है, जो आने वाले समय में टीम इंडिया (Team India) की रीढ़ बन सकते हैं। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले ये 15 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौका पा सकते हैं और यहीं से वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह लगभग पक्की करने की रेस शुरू करेंगे। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह ?

शुभमन गिल होंगे कप्तान

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल अब सिर्फ बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि भविष्य के कप्तान के रूप में भी देखे जा रहे हैं। आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 330 रन बनाए हैं। उनका औसत 47 के आसपास और स्ट्राइक रेट 145 के करीब रहा है।

इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जो उनके आक्रामक अंदाज़ को दिखाता है। साथ ही उनका औसत भी काफी प्रभावशाली रहा है, जिससे साफ है कि वह सिर्फ तेजी से रन ही नहीं बना रहे बल्कि टीम के लिए लगातार योगदान दे रहे हैं।

ऐसे प्रदर्शन के चलते वह वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं और फिलहाल वह भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान भी हैं।

विराट और रोहित होंगे टीम में शामिल

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे । अगर हाल की वनडे सीरीज पर नजर डालें तो विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैचों में 88.0 के औसत से 616 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 9 मैचों में 45.40 के औसत से 409 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

IPL 2026 में भी विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 351 रन बनाए हैं, उनका औसत लगभग 50 के आसपास और स्ट्राइक रेट करीब 155 रहा है, इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाया है।

वहीं रोहित शर्मा ने IPL 2026 में 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 137 रन बनाए हैं। उनका औसत लगभग 34 और स्ट्राइक रेट करीब 145 रहा है, साथ ही उनके नाम 1 अर्धशतक भी है। फिलहाल चोट के चलते कुछ मैचों से बाहर चल रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2027 में इन 12 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम इंडिया में जगह

वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए टीम इंडिया का संतुलित कॉम्बिनेशन लगभग तैयार नज़र आ रहा है। इस लिस्ट में केएल राहुल और ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर की मजबूती बनेंगे।

ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर टीम को बैलेंस देंगे। वहीं ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल आक्रामक शुरुआत देने का काम कर सकते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तेज तिकड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत होगी, जबकि स्पिन में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अर्शदीप सिंह भी डेथ ओवर्स में टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

इन खिलाड़ियों का अनुभव और मौजूदा फॉर्म साफ दिखाता है कि यही 15 सदस्य खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया (Team India) की रीढ़ बन सकते हैं।

Team India का वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित स्क्वाड :

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान) , केएल राहुल (विकेटकीपर) , ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह ।

ये भी पढ़े : IPL 2026 की अब तक की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान! अभिषेक-वैभव ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर कोहली, पाटीदार, क्लासेन….

FAQS

वर्ल्ड कप 2027 की मेज़बानी किस देश के पास है?

दक्षिण अफ्रीका , ज़िम्बाब्वे और नामीबिया

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!