these 3 legendary batsmen never won an orange cap in IPL

क्रिकेट अगर समुद्र है तो IPL हिंद महासागर है। IPL के जरिए एक गुमनाम सा भी खिलाड़ी अपने कौशल से विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेर सकता है। भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे कई ऐसे नाम है जिसके जोड़ने लिस्ट लंबी होती चली जाएगी, लेकिन खिलाड़ी कम नहीं होंगे। वहीं इस लीग में विश्व क्रिकेट के कई सारे धुरंधर बगैर चमक बिखेरे विदा ले लेते हैं।

इस लिस्ट में तीन ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जिनकी बल्लेबाजी के सामने गेंदबाज कांपते हैं, लेकिन IPL में कभी भी सबसे अधिक रन नहीं बना पाए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma), एमएस धोनी(MS Dhoni), और एबी डीबिलियर्स (AB de Villiers) वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व क्रिकेट के साथ IPL में भी धूम मचाए हैं, लेकिन लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। एक भी बार IPL का ऑरेंज कैप हासिल नहीं कर पाए।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा

पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले ये बल्लेबाज, IPL में कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल 1

IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL के अभी तक सभी सीजन खेले हैं, लेकिन एक भी बार ऑरेंज कप का खिताब नहीं जीता है। रोहित शर्मा 2008 में IPL डेब्यू किया था। अबतक उऩ्होंने ने IPL के 243 मैच में 6211 रन बनाए हैं।

औसत 29.58 का रहा है। उन्होंने IPL में एक शतक और 42 अर्धशतक लगाया है। रोहित के नाम IPL में 554 चौका और 257 धक्का भी। इतना शानदार करियर के बाद भी उनके सिर पर ऑरेंज कैप का ताज कभी नहीं सजा।

यह भी पढ़ें: गद्दार निकले विराट कोहली! टीम इंडिया से नाम वापस लेकर दावत उड़ाने पहुंचे अंबानियों के घर, वायरल हुई तस्वीरें 

Advertisment
Advertisment

एबी डीविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अकेले दम पर RCB को कई सारे मैच जिताए हैं, लेकिन ऑरेंज कैप का खिताब कभी नहीं जीत पाए हैं। डीविलियर्स ने IPL में 2008 में कदम रखा था औऱ लगातार 2021 तक खेलते रहे। एबी ने IPL के 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं। उऩका औसत 39.70 का रहा है।

उन्होंने IPL में तीन शतक और 40 अर्धशतक भी लगाया है।एबी के बल्ले से IPL में 413 चौका और 251 छक्का निकल चुका है। इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी एबी कभी भी ऑरेंज कैप का खिताब नहीं जीत पाए हैं।

एमएस धोनी

IPL के सबसे पसंदीदा टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी एक भी सीजन में  ऑरेंज कैप का खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने 2008 से IPL खेलना शुरू किया है तब लेकर अबतक वह लगातार खेल रहे हैं। इसके बाद भी वह कभी भी ऑरेंज कैप का ताज अपने नाम नहीं कर पाए हैं।

धोनी 250 IPL के मैचों में 5082 रन बनाए हैं। उऩका औसत 39.09 का रहा है। धोनी ने अपने IPL करियर 24 अर्धशतक लगाया है, लेकिन उऩके नाम कोई भी शतक शामिल नहीं हैं। IPL में धोनी के बल्ले से 349 चौका और 239 छक्का लग चुका है।

यह भी पढ़ेंःWWE WrestleMania XL में कदम रखते ही रोमन रेंस रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान