Mumbai Indians
Mumbai Indians

Mumbai Indians: बीते दिनों ही बीसीसीआई ने IPL की नीलामी को आयोजित किया गया था और यह पहली मर्तबा था जब बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल की नीलामी को देश के बाहर आयोजित किया था। आईपीएल की नीलामी के बाद से ही सभी टीमें खुद को संतुलित रखने की कोशिश कर रही हैं, कई आईपीएल टीमों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अपने नए कप्तानों का भी ऐलान किया है।

कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनकी जगह से हटाते हुए गुजरात टाइटन्स से ट्रेड के माध्यम से स्क्वाड में शामिल किये गए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के इस फैसले ने सभी समर्थकों को अंदर से हिला दिया है।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट की सभी जगह आलोचना हो रही है और इसके साथ ही अब तो उनके स्क्वाड के कई खिलाड़ी भी खिलाफत में उतर आए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट से नाराज होकर 3 खिलाड़ी टीम को छोड़ सकते हैं।

ये खिलाड़ी कर सकते हैं Mumbai Indians से बगावत

Jaspreet Bumrah
Jaspreet Bumrah

जब से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की आलाकमान ने रोहित शर्मा को टीम के कप्तान से पद से हटाया है तभी से कहा जा रहा था कि, टीम के सीनियर खिलाड़ी और मैनेजमेंट की बीच रिश्ते नहीं हैं और अब टीम के कई खिलाड़ी जल्द से जल्द दूसरी टीमों के साथ जुड़ सकते हैं।

कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि,  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा, बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द से जल्द टीम का हाथ जोड़ सकता है।

हार्दिक की कप्तानी में खेलने को तैयार नहीं खिलाड़ी!

जब से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था तभी से टीम में बगावत की लहर उठ गई थी। ऐसा सुनने में आया था कि, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी में खेलने को लेकर तैयार नहीं हैं और उन्होंने हाईकमान को इसके लिए लेटर भी लिखा है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – जल्द ODI क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, 2024 में इस दिन विदाई की डेट हुई पक्की

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...