These 3 players should have announced their retirement before IPL 2024

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के नए संस्करण की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। पहले हाफ के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में इस बार युवा खिलाड़ियों को अलावा कई सीनियर क्रिकेटर खेलते हुए नजर आएंगे। इनमें तीन ऐसे भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्हें पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। अब अगर वह खराब प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी काफी बेइज्जती हो सकती है।

इन तीन खिलाड़ियों को IPL 2024 से पहले ले लेना चाहिए था संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni

पिछले दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। दरअसल थाला के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अचानक आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। इसके साथ अटकलों का सिलसिला शुरु हो गया है। फैंस सोशल मीडिया पर ऐसा कह रहे हैं कि हो सकता है 17वां संस्करण के बाद धोनी आईपीएल को अलविदा कह देंगे। हालांकि उनके पास पिछले सीजन में ऐसा करने का सुनहरा मौका था। दरअसल चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया था।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: धोनी के बाद इन 2 खिलाड़ियों से भी छिनी गई IPL 2024 की कप्तानी, अचानक हुआ नए कप्तानों का ऐलान

दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इस लीग से संन्यास का ऐलान कर दिया। दरअसल 17वां संस्करण उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। इस लीग में वह कई सारी टीमों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में इस 38 वर्षीय क्रिकेटर को करियर के सुनहरे दौर में ही इस लीग को अलविदा कह देना चाहिए था। बता दें कि कार्तिक ने 242 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उनके नाम 4516 रन दर्ज हैं। उनके नाम 20 अर्धशतक दर्ज हैं।

अमित मिश्रा

Amit Mishra
Amit Mishra

लखनऊ सुपर जायंट्स के सीनियर खिलाड़ी व लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2017 में खेला था। तब से लेकर अब तक वह टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है। इस खिलाड़ी ने 161 मैचों में 173 विकेट चटकाए हैं। भले ही उन्होंने अब तक खेलना जारी रखा है, मगर उन्हें पहले ही संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए थे। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते खराब प्रदर्शन के चलते अगर उनकी आलोचना हुई, तो यह उनकी छवि के लिए अच्छा नहीं होगा।

IPL 2024 का शानदार आगाज

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होने वाला है। पहले मैच में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम होगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने को बेताब होंगी। चेन्नई में एम चिदंबरम यानि चेपॉक के मैदान पर इस मैच का आयोजन किया जाना है। मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुए रोहित शर्मा, थाला के लिए कही ये दिल छू लेने वाली बात