Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL में डबल सेंचुरी लगाने का दम रखते ये 4 बल्लेबाज, इन्ही के पास वो बड़ा चमत्कार करने की काबिलियत

IPL

Players Who Can Score a Double Century in IPL : IPL के इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं लगा पाया है। इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अब भी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन ठोककर क्रिकेट जगत को हिला दिया था। गेल की उस ऐतिहासिक पारी को 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक कोई बल्लेबाज उस आंकड़े के करीब भी नहीं पहुंच पाया।

हालांकि मौजूदा दौर में कुछ ऐसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं, जिनके बल्ले में इतना दम है कि वे ना सिर्फ गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, बल्कि IPL इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ने का बड़ा कारनामा भी कर सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन 4 बल्लेबाजों पर, जिनके पास ये ऐतिहासिक चमत्कार करने की काबिलियत है।

4 बल्लेबाज़ जो IPL में डबल सेंचुरी लगा सकते हैं :

1. वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026: RR Making Vaibhav Suryavanshi Do 'Child Labour'? Activist Makes Bizarre Claim

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी में IPL का पहला दोहरा शतक लगाने की पूरी काबिलियत नजर आती है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेहद कम उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में सिर्फ 14 साल की उम्र में डेब्यू किया था और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी अब तक IPL के 21 मैचों में 835 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.86 का रहा है। उन्होंने IPL में 2 शतक, 4 अर्धशतक, 68 चौके और 77 छक्के लगाए हैं। जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर लगता है कि भविष्य में वही बल्लेबाज IPL का पहला दोहरा शतक ठोक सकते हैं।

2. अभिषेक शर्मा

IPL 2026: Abhishek Sharma scripts history, joins David Warner to.... | Cricket News - The Times of India

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा भी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो IPL का पहला दोहरा शतक लगाने का दम रखते हैं। अभिषेक शर्मा पावरप्ले से ही गेंदबाजों पर हमला बोलने के लिए जाने जाते हैं और कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल देते हैं।

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रन की तूफानी पारी खेली थी, जो IPL इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में गिनी जाती है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 141 रन है, जो उन्होंने IPL 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

अभिषेक शर्मा अब तक IPL के 91 मैचों में 2379 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.52 का रहा है। उन्होंने IPL में 2 शतक, 13 अर्धशतक लगाए हैं।

जिस तरह अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर लगता है कि अगर वह एक बार 20 ओवर तक टिक गए, तो IPL का पहला दोहरा शतक उन्हीं के बल्ले से निकल सकता है।

3. प्रियांश आर्या

PBKS Vs SRH: Priyansh Arya Brings Up Fifty In Just 16 Balls, Clinches His Fastest Half-Century In IPL | Outlook India

पंजाब किंग्स (PBKS) के विस्फोटक ओपनर प्रियांश आर्या भी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो IPL का पहला दोहरा शतक लगाने का दम रखते हैं। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज की सबसे बड़ी ताकत उनकी निडर बल्लेबाजी है। प्रियांश आर्या क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू कर देते हैं और कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।

प्रियांश आर्या ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक IPL के 30 मैचों में वह 839 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.99 का रहा है। प्रियांश आर्या ने IPL में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। जिस अंदाज में प्रियांश आर्या बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में वह IPL में 200 रन का बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।

4. ट्रेविस हेड

Travis Head the monster: Fans in awe of SRH opener's 39-ball IPL hundred vs RCB - India Today

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड IPL में दोहरा शतक लगाने की सबसे ज्यादा क्षमता रखने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। ट्रेविस हेड पावरप्ले में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं और एक बार क्रीज पर जमने के बाद लंबे-लंबे छक्के लगाने लगते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी मैच को कुछ ही ओवरों में एकतरफा बना सकती है।

ट्रेविस हेड अब तक IPL के 52 मैचों में 1539 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.68 का रहा है। उन्होंने IPL में 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। ट्रेविस हेड का हाईएस्ट स्कोर 102 रन है।

जिस तरह ट्रेविस हेड शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं और बड़े स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाते हैं, उसे देखकर लगता है कि अगर वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर गए, तो IPL का पहला दोहरा शतक उन्हीं के बल्ले से निकल सकता है।

ये भी पढ़े : IPL फ्रेंचाइजी की लॉटरी साबित हुए ये 4 खिलाड़ी, कम पैसों में दिया बड़ा रिजल्ट, इनके सामने करोड़ों के स्टार भी पड़े फीके

FAQS

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी किसने खेली थी ?

क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!