These 5 foreign players playing in PSL will now Participate in IPL 2024

IPL 2024: भारत में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण को लेकर तैयारियां अपने चरम पर है। पिछले दिनों इसके पहले हाफ के कार्यक्रमों का भी ऐलान कर दिया गया। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है।

वहीं, उधर पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 9 (PSL 9) अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। बता दें कि इस लीग में खेलने वाले 5 ऐसे क्रिकेटर हैं, जो आगामी आईपीएल संस्करण में भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

सिकंदर रजा

Sikandar Raza
Sikandar Raza

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) पाकिस्तान सुपर लीग 9 में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा हैं। शाहीन अफरीदी इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। बता दें कि इसके बाद रजा आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी धूम मचाने वाले हैं। वह पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

रोवमन पॉवेल

Rovman Powell
Rovman Powell

पाकिस्तान सुपर लीग 9 में बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम पेशावर जाल्मी का हिस्सा रहे रोवमन पॉवेल आईपीएल 2024 (IPL 2024) में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले हैं। उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान 7.4 करोड़ी की मोटी कीमत चुकाकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें: ‘वो सिर्फ पैसों का भूखा हैं…’ हार्दिक पांड्या के IPL खेलने पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बताया एक नंबर का लालची

डेविड विली

David Willey
David Willey

इंग्लैंड के स्विंग गेंदबाज डेविड विली (David Willey) पाकिस्तान सुपर लीग 9 में मुल्तान सुल्तान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले हैं। इस टीम ने उन्होंने पिछले साल मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। वहीं पिछले सीजन में वह आरसीबी का हिस्सा थे।

Advertisment
Advertisment

रीजा हेंड्रिक्स

Reeza Hendricks
Reeza Hendricks

मुल्तान सुल्तान के ही एक अन्य क्रिकेटर रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने मिनी ऑक्शन में अपने खेमे का हिस्सा बनाया था। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज पंजाब की ओर से शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

शेरफैन रदरफोर्ड

Sherfane Rutherford
Sherfane Rutherford

वेस्टइंडीज के युवा धाकड़ बल्लेबाज शेरफैन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) पाकिस्तान सुपर लीग 9 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा हैं। आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वह कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जितेश शर्मा या ऋषभ पंत नहीं बल्कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिल सकता है टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मौका