these-5-foreign-players-will-play-ipl-for-the-first-time-big names included

IPL 2024 कई मायनों में खास होने वाला है। सबकी नजर इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर रहेगी। पांड्या को हाल ही में रोहित की जगह पर MI का कप्तान बनाया गया है। माना जा रहा है इससे पांड्या और रोहित के बीच रिश्तों में अनबन आ गई है ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों एक ही टीम की ओर से एक साथ किस तरीके से खेलते हैं।

वहीं CSK के कप्तान एमएस धोनी का भी यह सीजन आखिरी हो सकता है। धोनी ने इसी सीजन में नई जिम्मेदारी मिलने की भी बात कर रहे हैं। एक और कई पुराने खिलाड़ी आखिरी बार IPL में दिख सकते हैं तो कई नए खिलाड़ियों के लिए इस सीजन का आईपीएल खास होने वाला है। गेराल्ड कोएट्जी, नुवान तुशारा, रचिन रवींद्र, शे होप व अजमतुल्ला ओमरजई जैसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार IPL में खेलते दिखाई देंगे।

Advertisment
Advertisment

जेराल्ड कोएट्जे

ये 5 विदेशी खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे IPL, लिस्ट में एक से बढ़कर एक धाकड़ शामिल 1

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी (Gerald coetzee) दाएं हाथ  से गंदेबाजी करते हैं। 2021 इंग्लैंड के में लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होन के बा RR ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उऩ्हें खेलने का मौका नहीं मिला RR ने उन्हें बगैर खिलाए ही रीलीज कर दिया। कोएट्जी का प्रदर्शन 2023 विश्वकप में शानदार रहा इसी प्रदर्शऩ के आधार पर उन्हें इस बार निलामी में मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

नुवान तुशारा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुशारा (Nuwan Thushara) का IPL में बेस प्राइस 50 लाख था, लेकिन MI ने इस खिलाड़ी पर 4.80 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया।तुशारा श्रीलंका के लिए 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिया है। इस सीजन वह IPL में खेलने को लेकर काफी बेकरार हैं।

रचिन रवींद्र

विश्वकप 2023 में सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी के बल्लेबाजी की चर्चा हुई तो वह थे रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) विश्वकप जैसे बडे़ टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रचिन इस सीजन के जरिए IPL में अपना कदम रखेंगे। रचिन को CSK ने 1.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: गद्दार निकले विराट कोहली! टीम इंडिया से नाम वापस लेकर दावत उड़ाने पहुंचे अंबानियों के घर, वायरल हुई तस्वीरें 

शे होप

वेस्टइंडीज के शे होप (Shai Hope) को इस बार पहली बार IPL में खेलते दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उऩ्हें 75 लाख रुपये में खरीदा है। होप ने 26 टी20 मुकाबलों में वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 124 के स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं। शे होप इस सीजन अगर बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो उनका डिमांड भी बढ सकता है।

अजमतुल्लाह उमरजई

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) भी ऐसे खिलाड़ी हैं  जो पहली बार IPL में खेलेंगे। उमरजई को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। उमरजई का प्रदर्शन 2023 वनडे विश्व कप में  शानदार रहा था, लेकिन फिर भी उन पर ज्यादा बोली नहीं लगी।

यह भी पढ़ेंःSai Kishore Biography: साई किशोर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य