These 5 Indian players including Dhoni are announcing their retirement after IPL 2024

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत शुक्रवार से होनी है और पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच चेपॉक के मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल की तैयारी पूरी हो चुकी है और कुछ ही घंटे में 17वें सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

लेकिन क्रिकेट फैंस को आईपीएल के बाद निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि, आईपीएल 2024 के बाद 5 खिलाड़ी संन्यास लेने जा रहे हैं और दोबारा आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

ये 5 खिलाड़ी IPL 2024 के बाद कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

आँखें नम करने को हो जाएं तैयार, धोनी समेत ये 5 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024 के बाद कर रहे संन्यास का ऐलान 1

एमएस धोनी (MS Dhoni)

इस लिस्ट में पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। बता दें कि, आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही धोनी ने चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ दी है और वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

जबकि धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सभी का मानना है कि धोनी का या आखिरी सीजन हो सकता है और वह आईपीएल 2025 से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि, धोनी 42 साल के हो चुके हैं और उनका यह आखिरी सीजन माना जा रहा है।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा का है। बता दें कि, अमित मिश्रा 41 साल के हो गए हैं और आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। आईपीएल 2024 में भी अमित मिश्रा लखनऊ टीम का हिस्सा है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह उनका आखिरी सीजन है और इसके बाद वह इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों से ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

जबकि इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया की तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का है। बता दें कि, इशांत शर्मा भारतीय टीम से साल 2021 से बाहर चल रहे हैं और उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन इशांत शर्मा पिछले सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे और इस सीजन भी वह दिल्ली टीम का हिस्सा है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इशांत शर्मा अब आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से एक साथ संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

वहीं, इस लिस्ट में चौथा नाम टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है। बता दें कि, दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की तरफ से साल 2022 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। लेकिन इसके बाद से उन्हें जगह नहीं मिली है। जबकि आईपीएल में भी उनका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके चलते उन्होंने अब संन्यास लेने का फैसला किया है और आईपीएल 2024 के बाद दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल और आईपीएल सहित से संन्यास का ऐलान कर देंगे।

पियूष चावला (Piyush Chawla)

जबकि इस लिस्ट में पांचवा नाम भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज पीयूष चावला का है। बता दें कि, पीयूष चावला पिछले सीजन मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेले थे और इस सीजन भी उनको मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। लेकिन आईपीएल 2025 में पीयूष चावला संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। क्योंकि, पीयूष चावला अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है और मुंबई इंडियंस उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर सकती है। जिसके चलते पीयूष चावला संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Also Read: CSK को धूल चटाने के लिए RCB ने भरी हुंकार, 4 खतरनाक विदेशी खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में एंट्री, तो नए अंदाज में दिखेंगे किंग कोहली