these-5-indian-players-will-play-ipl-for-the-first-time

IPL 2024 कई युवा  भारतीय खिलाड़ियों के क्रिकेटिंग करियर को रफ्तार दे सकता है। एक तरफ कई पुराने खिलाड़ी जैसे अमित मिश्रा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक व एमएस धोनी आखिरी बार IPL में दिख सकते हैं तो कई नए खिलाड़ियों के लिए इस सीजन का आईपीएल खास होने वाला है। कई सारे भारतीय क्रिकेटर इस बार पहली बार लीग में दिखाई दे सकते हैं।

अपने राज्य में क्रिकेट खेलकर सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी इस बार विश्व के सबसे  बड़े लीग में खेलकर खुद का नाम विश्व क्रिकेट में बनाना चाहेंगे। पांच ऐसे भारतीय युवा खिलाड़ी हैं जिनपर सबकी नजर रह सकती है। इस पांच खिलाड़ी एक खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) का सबसे करीबी है।

Advertisment
Advertisment

समीर रिज्वी

ये 5 भारतीय खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे IPL, लिस्ट में एमएस धोनी का शागिर्द भी शामिल 1

2023 में हुए उत्तर प्रदेश लीग में लंबे- लंबे धक्के लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले समीर रिज्वी (Sameer Rizvi) पहली पार इस सीजन खेलते दिखाई देंगे। समीर उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। समीर उत्तर प्रदेश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रिज्वी को IPL की निलामी में सीएसके ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। समीर सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। धोनी के साथ खेलने पर रिज्वी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

रॉबिन मिंज

झारखंड के युवा खिलाड़ी को भी इस बार IPL में खेलने को मिलेगा। रॉबिन मिंज (Robin Minz) को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का करीबी माना जाता है। धोनी ने रॉबिन मिंज के पिता को भरोसा दिया था कि IPL की निलामी में अगर कोई बोली नहीं लगाएगा तो पहली बोली CSK की ओर से लगाएगा जाएगा। रॉबिन के नाम पर भारी भरकम बोली लगाई गई। उन्हें गुजराट टाइटंस ने 3.6 करोड़ में खरीदा था। रॉबिन लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं।

यह भी पढ़ें: जिम्बाव्बे को फिसड्डी टीम समझकर चुनी गई 17 सदस्यीय टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ कप्तान, तो 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

Advertisment
Advertisment

अबिद मुश्ताक

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक(Aabid Mustaq) को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है। आबिद ने घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें उनके प्रदर्शन की वजह से हील उन्हें IPLमें चुना गया है।

शिवालिक कौशिक

शिवालिक कौशिक (Shivalik Kaushik) एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शिवालिक को उऩके बेस प्राइस 20 लाख में जोड़ा है। बड़ोदा के रहने वाले यह ऑलराउंडर खिलाड़ी को इस बार आईपीएल में खेलते देखा जा सकता है।

सौरव चौहान

गुजरात के रहने वाले क्रिकेटर सौरव चौहान (Saurav Chauhan)टॉपआर्डर में बल्लेबाजी के साथ, स्पिन गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। सौरव चौहान को भी इस बार के IPL में खरीदा गया है। सौरव को RCB ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है।

यह भी पढ़ें:IND vs ENG : पांचवे टेस्ट से पहले इंग्लिश खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारियाँ, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर