IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 जैसे बड़े टूर्नामेंट को आयोजित किया जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मैच दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित हो रहा है। IPL 2024 के एक तिहाई मैच खेले जा चुके हैं और मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखने के बाद अब प्लेऑफ की स्थिति भी साफ नजर आ रही है।

IPL 2024 के इस शुरुआती चरण में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि, इन युवा खिलाड़ियों को IPL 2024 की नीलामी में महज 20 लाख रुपए की कीमत में खरीदा गया था। मगर अब कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की नीलामी में इन खिलाड़ियों के ऊपर मोटा पैसा बहाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में इन खिलाड़ियों के ऊपर हो सकती है पैसों की बारिश

Mayank Yadav
Mayank Yadav

मयंक यादव

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जाइन्टस की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इस सत्र में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है और उन्होंने इस सीजन 3 मैचों में 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। मयंक यादव को IPL 2024 की नीलामी में LSG की मैनेजमेंट के द्वारा 20 लाख रुपए की बेस प्राइज़ के साथ अपने खेले में जोड़ा गया था, मगर अब कहा जा रहा है कि, इस खिलाड़ी को IPL 2025 की नीलामी में करोड़ों रुपए मिल सकते हैं।

मथिसा पथिराना

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना को CSK की मैनेजमेंट के द्वारा साल 2022 की नीलामी में अपने साथ 20 लाख रुपए की बेस प्राइज़ में जोड़ा गया था और तब से इन्होंने लगातार CSK के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। पथिराना IPL 2023 में CSK के लिए सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज बनकर उभरे थे और इस सीजन भी वो अपनी गेद से विकेट चटका रहे हैं। पथिराना के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की नीलामी में इन्हें करोड़ों रुपए मिल सकते हैं।

शशांक सिंह

पंजाब किंग्स के लिए IPL 2024 में अपनी तरफ से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज शशांक सिंह को मैनेजमेंट ने IPL 2024 की नीलामी में अपने साथ 20 लाख रुपए की बेस प्राइज़ के साथ जोड़ा था। लेकिन अब शशांक सिंह की बल्लेबाजी को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की नीलामी में ये हॉट पिक साबित हो सकते हैं।

हर्षित राणा

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2024 में डेथ ओवर के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरे हैं और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम को कई मैच जिताए हैं। हर्षित राणा का बेस प्राइज़ 20 लाख रुपए था और KKR की मैनेजमेंट ने इन्हें इनके बेस प्राइज़ पर ही पिक कर लिया है, मगर अब कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में इनके ऊपर पैसों की अच्छी बारिश होगी।

Advertisment
Advertisment

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिपलेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन खेले गए अपने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और इसी पारी की बदौलत ही टीम को जीत मिली थी। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर ये IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में आ गए तो फिर इनके ऊपर पैसा पानी की तरह बहाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – अगर अपनी ये एक छोटी सी गलती सुधार ले RCB, तो अभी भी बन जाएगी IPL 2024 की चैंपियन

 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...