IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह मेगा इवेंट टीम इंडिया के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से ही आगामी T20 World Cup के लिए टीम का चयन किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, जो खिलाड़ी IPL 2024 में शानदार खेल दिखाएंगे उन्हीं खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा और इसी वजह से सभी खिलाड़ी IPL 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, अगर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी इन खिलाड़ियों को T20 World Cup के लिए न चुना गया तो फिर ये अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये खिलाड़ी

Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) IPL 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, ये आगामी T20 World Cup में टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मगर इसके साथ यह भी खबरें आ रही है कि, अगर मौका नहीं दिया गया तो फिर ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान कार्तिक के बल्ले से 7 मैचों में 204.25 के स्ट्राइक रेट से 226 रन निकले हैं।

भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी इस सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, IPL 2024 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया की मैनेजमेंट इन्हें मौका देने के बारे में विचार कर सकती है। अगर इन्हें मौका नहीं मिला तो फिर ये भी संन्यास का रास्ता अपना सकते हैं। इस सत्र में भुवी ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

शिखर धवन

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL 2024 इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसी वजह से ये जी-जान लगाकर इस इवेंट में शानदार खेल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर इस प्रदर्शन के बावजूद भी इनका चयन भारतीय टीम के लिए नहीं किया जाता है तो फिर ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। शिखर धवन ने इस सत्र में खेले गए 5 मैचों की 5 पारियों में 152 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – ईशान-जितेश बाहर, तो इस विकेटकीपर को मौका, रिंकू-दुबे-पराग में से दो खिलाड़ियों को मिला टी20 वर्ल्ड कप का टिकट 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...