IPL 2024
IPL 2024

IPL 2024 शुरू होने में अब महज कुछ ही समय बचा हुआ है और सभी टीमों ने इस मेगा इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आईपीएल फ्रेंचाईजियों ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर ट्रेनिंग कैंप को भी शुरू कर दिया है और सभी खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। IPL 2024 खिलाड़ियों के लिए काइ मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके ठीक बाद टी 20 वर्ल्डकप है और ऐसे में सभी खिलाड़ी IPL 2024 में अपनी तैयारियों के ऊपर ध्यान देंगे। लेकिन IPL 2024 शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

IPL 2024 से बाहर हुए ये खिलाड़ी

1-2 नहीं पूरे 12 खिलाड़ी हो गए हैं IPL 2024 से बाहर, लिस्ट में कई बड़े नाम भी हैं शामिल 1

Advertisment
Advertisment

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन ये एंकल इंजरी की वजह से IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 110 मैचों में 26.80 की औसत और 8.44 के स्ट्राइक रेट से 127 विकेट अपने नाम किए हैं।

मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन ये अपनी टीम के साथ IPL 2024 के शुरुआती कुछ मैच मइस कर सकते हैं। मैथ्यू वेड ने अपने करियर में खेले गए 13 मैचों की 13 पारियों में 13.8 की औसत और 104.7 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं।

मार्क वुड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मार्क वुड IPL 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का हिस्सा हैं मगर अब ये वर्कलोड की वजह से IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड ने अपने करियर में खेले गए 5 मैचों की 5 पारियों में 8.95 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट अपनें नाम किए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से IPL 2024 में भाग लेने वाले थे मगर ये क्वाड्रीसेप्स इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने करियर में खेले गए 51 मैचों की 51 पारियों में 8.92 की इकॉनमी रेट से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisment
Advertisment

हैरी ब्रुक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी हैरी ब्रुक IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने थे मगर निजी कारणों की वजह से ये आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। हैरी ब्रुक ने अपने करियर में खेले गए 11 मैचों की 11 पारियों में 123.4 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए हैं।

लुंगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक लुंगी एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन IPL 2024 से पहले ही ये चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। लुंगी एनगिडी ने अपने करियर में खेले गए 14 मैचों की 14 पारियों में 8.29 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट अपने नाम किए हैं।

झे रिचर्डसन

दिल्ली कैपिटल्स के ही तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन भी चोटिल होकर IPL 2024 से पहले टीम से बाहर हो गए हैं और इन्होंने अपने करियर में खेले गए 3 मैचों की 3 पारियों में 10.63 की इकॉनमी रेट से 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे।

जेसन रॉय

इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय केकेआर की टीम का हिस्सा हैं लेकिन IPL 2024 से पहले ये चोटिल होकर टीम से बाहर चले गए हैं। जेसन रॉय ने अपने करियर में खेले गए 21 मैचों की 21 पारियों में 614 रन बनाए हैं।

गस एटिंकसन

गस एटिंकसन को भी केकेआर ने IPL 2024 की नीलामी से पहले अपने साथ जोड़ा था लेकिन ये चोट की वजह से बाहर ही गए हैं।

डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे CSK का प्रमुख हिस्सा हैं लेकिन ये भी IPL 2024 से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। कॉनवे ने अपने करियर में खेले गए 23 मैचों की 22 पारियों में 141.3 की औसत से 924 रन बनाए हैं।

मथिसा पथिराना

श्रीलंकाई टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना भी चोट की वजह से IPL 2024 से पहले बाहर हो गए हैं। इन्होंने अपनी टीम के लिए खेलते हुए 14 मैचों की 14 पारियों में 7.95 की औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

गेराल्ड कॉएट्जे

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 की नीलामी में अपने स्क्वाड में शामिल किया था और ऐसी संभावनाएं हैं कि, ये भी कुछ मैच मिस करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – 3 कारण, क्यों विराट कोहली की RCB जीत रही IPL 2024 की ट्रॉफी, फैंस के 17 साल का ख्वाब होगा पूरा

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...