T20 World Cup 2028 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया। इस जीत ने टीम इंडिया के दबदबे को और मजबूत कर दिया और दुनिया को यह साफ संदेश दे दिया कि टी20 क्रिकेट में भारत का दौर जारी है।
अब इसी सफलता के बाद चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2028 (T20 World Cup 2028) को ध्यान में रखते हुए कप्तान और उपकप्तान को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। आइए जानते हैं किन दो खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान।
T20 World Cup 2028 में इस खिलाड़ी के पास होगी कप्तानी
सूर्यकुमार यादव को 2028 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2028) में टीम इंडिया की कमान सौंपे जाने की पूरी संभावना है। पिछले कुछ समय में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर और मजबूत हुआ है।
अगर उनके कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक 52 टी20 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें भारत ने 40 मुकाबले जीते हैं, जबकि सिर्फ 8 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच टाई रहे और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका विनिंग प्रतिशत करीब 80.76% है, जो उन्हें बेहद सफल कप्तानों की सूची में खड़ा करता है।
सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि बड़े टूर्नामेंट्स में भी उनकी कप्तानी का असर साफ दिखाई दिया है। उनकी अगुवाई में भारत ने एशिया कप 2025 (टी20 फॉर्मेट) का खिताब अपने नाम किया, वहीं इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी जीतकर टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी। लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने के बाद अब साफ संकेत मिल रहे हैं कि 2028 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान उन्हीं के हाथों में रहने वाली है।
2028 टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी के पास होगी उपकप्तानी
2028 टी20 वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है। उनके पास टी20 क्रिकेट में कप्तानी का भरपूर अनुभव है और उन्होंने लगातार अलग-अलग टीमों के साथ अपनी लीडरशिप क्षमता साबित की है।
आईपीएल में अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 70 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और उनका विनिंग प्रतिशत 56% से अधिक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने 2020 में टीम को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम रनर-अप रही। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते हुए 2024 में टीम को चैंपियन बनाया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
वहीं पंजाब किंग्स के साथ भी उन्होंने शानदार कप्तानी की है। 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां पंजाब रनर-अप रही, और 2026 सीजन में भी उनकी कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह ऐसे कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी काबिलियत साबित की है।
घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता, जहां उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। इस पूरे अनुभव और लगातार सफलता को देखते हुए यह साफ संकेत मिलते हैं कि 2028 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होगा 2028 टी20 वर्ल्ड कप
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किया जाएगा, जहां एक बार फिर दुनिया की सभी बड़ी टीमें खिताब के लिए भिड़ती नजर आएंगी। इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर अभी से उत्साह चरम पर है, खासकर भारतीय टीम को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
भारत ने पिछले दो संस्करणों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 लगातार अपने नाम किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के बाद अब टीम इंडिया की नजर 2028 में टी20 विश्व कप जीतकर हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है। अगर भारत ऐसा करने में सफल रहता है, तो यह टी20 क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि होगी और टीम की बादशाहत को और मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ें: छोटा इन्वेस्टमेंट, बड़ा रिटर्न! IPL 2026 के ये 4 खिलाड़ी, कम कीमत में कर गए 30-40 करोड़ वाला काम