Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए साल का आखिरी पड़ाव कुछ खास नहीं रहा है, पहले तो इन्होंने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी के पद से  हटा दिया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बुरा समय शुरू हो गया है और पहले तो सोशल मीडिया पर इनके फॉलोवर्स कम हो गए और इसके साथ ही इनको ट्रोलर्स से भी सामना करना पड़ा है।

लेकिन अब खबर आ रही है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नवनिर्वाचित कप्तान हार्दिक पंड्या अब आईपीएल 2024 में भाग नहीं लेंगे और मैनेजमेनी इनकी जगह पर किसी नए खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। इस खबर को सुनने के बाद से ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सभी समर्थक बहुत ही ज्यादा मायूस हो गए हैं और वो विचार में पड़ गए हैं कि, आखिर अब कौन टीम की कप्तानी का भार अपने कंधों में उठाएगा।

Advertisment
Advertisment

कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भी टीम की कप्तानी की हो।

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं आईपीएल से बाहर

Hardik Pandya
Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नवनिर्वाचित कप्तान हार्दिक पंड्या वर्ल्डकप 2023 की चोट से उबर ही नहीं पाए हैं और कई मीडिया सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा भी किया गया है कि, हार्दिक पंड्या को अभी पुरी तरह से रिकवर होने में करीब 16 हफ्तों का समय लग सकता है। इस वजह से कहा जा रहा है कि ये आईपीएल 2024 में टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।

सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है कप्तानी

अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के निर्वाचित कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाते हैं तो मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट उनकी जगह पर किसी ऐसे खिलाड़ी को कप्तानी सौंप सकती है जिसने बड़े मंच में टीम की कमान संभाली हो।

की गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनजमेंट स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंप सकती है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – अगरकर ने खोज निकाला राहुल द्रविड़ का तगड़ा रिप्लेसमेंट, अब यही दिग्गज बनेगा टीम इंडिया का अगला हेड कोच

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...