This Indian cricketer crossed all limits of indecency, said to Sania Mirza - Hi Gulab Jamun.....

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) दोनों की राहें जुदा हो चुकी है। लगभग 13 साल के सफर को दोनों ने विश्राम दे दिया है। दोनों के बीच अनबन की खबरें 2020 कोरोना के समय से ही सुनने को मिल रही थी। अब 2024 में इसकी पुष्टी भी हो गई।

शोएब मलिक ने सानिया से रिश्ता तोड़कर 20 जनवरी को अपनी तीसरी शादी सना जावेद (Sana Javed)  से की। 42 साल  के मलिक ने पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी और 2010 को भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से शादी की थी।

Advertisment
Advertisment

शोएब की शादी के बाद से सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से इसको लेकर सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन सानिया इन बातों से दूर रहकर अपनी लाइफ में बिजी हैं। कुछ समय से सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। उन्होंने 20 फरवरी को 10 फोटो एक साथ अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट की। सानिया इसके जरिए बताना चाह रही हैं कि उनका फरवरी किस तरीके से गुजर रहा है।

महिला क्रिकेटर मोना मेशराम ने किया कमेंट

इस भारतीय क्रिकेटर ने पार की बदतमीजी की सारी हदें, सानिया मिर्जा को कहा- हाय गुलाब जामुन..... 1

सानिया (Sania Mirza) के इसी पोस्ट पर एक भारतीय महिला क्रिकेटर ने कमेंट किया है। महिला क्रिकेटर का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सानिया के द्वारा पोस्ट किए गए 10 फोटो में से एक फोटो गुलाब जामुन का है।

इसी गुलाब जामुन की तस्वीर को देखकर महिला क्रिकेटर मोना मेशराम ने लिखा “हाय ये गुलाब जामुन… यमी..” सानिया ने गुलाब जामुन के अलावा कई सारी फोटो जैसे जिम, योगा, ट्रेवल करते हुए की तस्वीर भी पोस्ट की है जिसे फैन्सके द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

सना जावेद को फैंस ने किया ट्रोल

PSL के मैच देखने मुल्तान स्टेडियम पहुंची शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तीसरी पत्नी सना जावेद (Sana Javed) को  फैंस ने ट्रोल किया है। सना जब फैंस के सामने से गुजरी तब स्टेडियम मौजूद भीड़ से कुछ लोगों ने सना के सामने सानिया मिर्जा (Sania Mirza) जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। हालांकि, सना ने समझदारी दिखाते हुए फैन्स को नजरअंदाज किया और चलती बनीं। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सानिया के साथ रह रहा है बेटा

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) दोनों को एक बेटा भी है। बेटा फिलहाल सानिया मिर्जा के साथ ही रह रहा है। सानिया दुबई में रह रहती हैं। इसलिए बेटे को दुबई की नागरिकता मिली हुई है। दुबई में छोटे बच्चे को अलग से कार्ड जारी होता है। आगे देखना है बेटे को किस देश की नागरिकता मिलती है।

यह भी पढ़ेंःदीपक चाहर की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य