ms dhoni team india

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) का नाम सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान फिनिशरों में लिया जाता है मगर अब जल्द ही उनके नाम से यह टैग हटने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है। जो उनसे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक हैं और जो आने वाले समय में वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर में सबसे ऊपर पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है जो एम एस धोनी (MS Dhoni) से भी ज्यादा खतरनाक है।

MS Dhoni से भी बड़ा फिनिशर बन सकता है ये भारतीय खिलाड़ी!

rinku singh

Advertisment
Advertisment

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशरों में इसलिए लिया जाता है, क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया की डूबती नईया को पार लगाया है और वह अभी भी आईपीएल के दौरान अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह काम कर रहे हैं। मगर अब उनके नाम से यह टैग हट सकता है, चूकिं भारतीय टीम में एक ऐसे खिलाड़ी ने एंट्री मार ली है, जो उन्हीं से सीखकर उन्हीं को पीछा करने जा रहा है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) हैं।

धोनी को पीछे कर सकते हैं रिंकू सिंह

बता दें कि रिंकू सिंह को टीम इंडिया की ओर से अपना डेब्यू किया ज्यादा समय नहीं हुआ है। मगर काफी कम समय में ही उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक अलग नाम कमा लिया है। रिंकू ने अब तक सिर्फ 5 मैचों में बल्लेबाजी की है लेकिन इस दौरान उन्होंने करीब 200 की स्ट्राइक रेट के साथ विरोधी गेंदबाजों की कुटाई की है। जिसके चलते उनका नाम वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर एम एस धोनी (MS Dhoni) के साथ जोड़ा जा रहा है।

हालांकि रिंकू को अभी उनके बराबर होने में काफी समय लगेगा। मगर इतना तय है कि एक दिन इनका भी नाम दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में लिया जाएगा।

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल करियर

बताते चलें कि रिंकू सिंह में इसी साल आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनकी 5 पारियों में उनके बल्ले से 87.00 की औसत और 197.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 174 रन निकले हैं। जिस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 46 का रहा है। जो उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया था।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: वनडे-टी20 से विराट कोहली का संन्यास लेना हुआ तय, विजय हज़ारे में 6 छक्के जड़ने वाला बल्लेबाज करेगा रिप्लेस