कभी रोहित शर्मा का बेस्ट फ्रेंड था ये खिलाड़ी, लेकिन आज फूटी आँख नही सुहाता, प्लेइंग इलेवन में नहीं देते एक भी मौका 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। यह मुकाबला फ्लोरिडा के मैदान पर कनाडा के साथ खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका और मैच को रद्द करना पड़ा।

जिसके बाद अब टीम इंडिया सीधे सुपर 8 मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ 20 जून को खेलने उतरेगी। बता दें कि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रही है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा अपने सबसे अच्छे दोस्त को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma का बेस्ट फ्रेंड है यह खिलाड़ी

कभी रोहित शर्मा का बेस्ट फ्रेंड था ये खिलाड़ी, लेकिन आज फूटी आँख नही सुहाता, प्लेइंग इलेवन में नहीं देते एक भी मौका 2

बता दें कि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी तक ग्रुप के तीनों मैचों में एक ही प्लेइंग 11 के साथ उतरे हैं। जिसके बाद अब कप्तान रोहित शर्मा के बेस्ट फ्रेंड को ही प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है। हम बात कर रहे हैं स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल की। आपको बता दें कि, चहल और रोहित शर्मा काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

क्योंकि, ये दोनों खिलाड़ी कई बार मैदान के बाहर मस्ती करते दिखे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर इन दोनों के याराने के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी रोहित अब चहल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका नहीं दे रहे हैं।

रोहित शर्मा नहीं दे रहे हैं चहल को मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को भी मौका दिया गया है। लेकिन उन्हें अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। चहल को रोहित शर्मा ने अभ्यास मुकाबले में भी गेंदबाजी नहीं दी थी।

Advertisment
Advertisment

जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि, चहल को इस टूर्नामेंट में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के साथ ही रोहित शर्मा सुपर 8 और आगे के मुकाबलों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ने ही की थी। इस बार भी युजवेंद्र चहल को 15 सदस्यीय टीम में मौका मिला था। लेकिन चहल पुरे टूर्नामेंट में वाटर बॉय का काम करते नजर आए और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

जिसके बाद अब फैंस का मानना है कि, चहल को आगे भी मौका मिलना मुश्किल है और अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। क्योंकि, टी20 फॉर्मेट में ही चहल को टीम में शामिल किया जाता है। लेकिन प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया जाता है।

Also Read: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर-8 मैच में आई बारिश, तो ऐसे निकलेगा परिणाम, इस टीम को माना जायेगा विजेता