IPL
IPL

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर अब IPL जैसे बड़े इवेंट को आयोजित किया जा रहा है और यह IPL सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से सभी खिलाड़ी T20 World Cup की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। IPL 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमें अपने शुरुआती मैच खेल चुकी हैं और अब पॉइंट्स टेबल में बड़ी उठा पटक देखने को मिल सकती है।

हाल ही में IPL से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आई है और उसके अनुसार, आईपीएल के कुछ नियम आगामी सत्र के लिए बदल सकते हैं और इस नियम के बारे मे जानने के लिए सभी समर्थक बहुत ही उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

आखिर क्या है नया नियम ?

दरअसल बात यह है कि, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि, अब IPL में भाग लेने वाली सभी टीमें फ्रेंचाइजी रिटेन्शन में कुछ बदलाव करना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने IPL गवर्निंग काउंसिल से भी मुलाकात करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि, फ्रेंचाईजियों का मन है कि, IPL गवर्निंग काउंसिल यह नियम पारित करे कि, अब नीलामी के पहले एक टीम 8 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है तथा अन्य खिलाड़ियों का चयन नीलामी के दौरान हो।

IPL 2025 में इन 8 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई

अब IPL 2025 में 8 खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी फ्रेंचाइजी, RCB-मुंबई दोनों नहीं छोड़ेगी अपने ये आठ दिग्गज 1

IPL इतिहास की सबसे सफलतम फ्रेंचाईजियों में से एक मुंबई इंडियंस के बारे में कहा जा रहा है कि, इस टीम में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के बीच मतभेद चल रहे हैं और इसी वजह से कई सीनियर खिलाड़ियों को मैनेजमेंट बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मैनेजमेंट अपने सबे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और उनके गुट के कई खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, IPL 2025 के लिए टीम हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर और गेराल्ड कोएट्जे को रिटेन करने के बारे में विचार कर सकती है।

IPL 2025 में इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी RCB

IPL की सबसे हाइलाइटेड टीमों में से एक RCB के बारे में कहा जाता है कि, यह टीम IPL 2025 में अपने कई खिलाड़ियों को बाहर की तरफ धकेल सकती है और इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

मीडिया सोर्स की मानें तो मैनेजमेंट विराट कोहली, फाफ़ डू प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, विजय कुमार, अनुज रावत, मोहम्मद सिराज और रीस टॉपले को रिटेन कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – सूर्या-शमी के बाद ये सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी हुआ IPL में चोटिल, टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...