Two all-rounders announced their retirement: किसी भी क्रिकेटर या फिर अन्य खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का फैसला आसान नहीं होता है। लंबे समय तक एक खेल को अपना सब कुछ देने के बाद, उससे नाता तोड़ना बहुत ही कठिन होता है। हालांकि, एक उम्र के बाद, फिटनेस या फॉर्म या फिर कोई अन्य कारण, संन्यास की वजह बन जाता है। इसी वजह से जब भी कोई प्लेयर रिटायर होता है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है, खासतौर पर जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक खेला हो।
वहीं, एक के बाद एक दो खिलाड़ी रिटायरमेंट (Retirement) ले लें तो और भी ज्यादा चर्चा होती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और एक ही दिन में दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर हलचल मचा दी है।
इन दो ऑलराउंडर ने एक के बाद एक रिटायरमेंट (Retirement) का किया ऐलान

दरअसल, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सूजी बेट्स और इंग्लैंड के ऑलराउंडर समित पटेल ने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान किया है। हालांकि, दोनों का ही संन्यास थोड़ा सा ट्विस्ट के साथ है। बेट्स ने तत्काल प्रभाव से संन्यास नहीं लिया है, बल्कि 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर होंगी।
वहीं, समित पटेल का रिटायरमेंट (Retirement) भी पूरी तरह से नहीं है। इंग्लैंड की टीम में तो उन्हें एक दशक से ज्यादा हो गया, जगह नहीं मिली लेकिन वह घरेलू क्रिकेट और टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि, हाल ही में उन्हें गोवा में एक अवैध लीग में खेलने के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 12 महीने के लिए बैन कर दिया था। इस वजह से वह इंग्लैंड के किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेल सकते थे। यही कारण रहा कि समित ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
सूजी बेट्स ने इंटरनेशनल करियर के 20 साल पूरे करने के बाद रिटायरमेंट (Retirement) लिया
न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स ने साल 2006 में अपने इंटरनेशनल (Retirement) करियर की शुरुआत की थी लेकिन अब 20 साल पूरे होने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हाल ही में क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरकर वापसी करने वाली बेट्स को अगले बुधवार को उनके पूर्व विद्यालय, ओटागो गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित एक समारोह में 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा। वह मई की शुरुआत में इंग्लैंड के वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय दौरे के लिए टीम के साथ रवाना होंगी। न्यूजीलैंड मौजूदा चैंपियन है और बेट्स ने कहा कि उनका लक्ष्य एक और खिताब जीतना है।
वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी (4717 रन) और महिला वनडे क्रिकेट में चौथे स्थान पर (5964 रन) हैं। उन्हें जुलाई 2011 में न्यूजीलैंड की कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने लगभग सात वर्षों तक टीम का नेतृत्व किया। 2016 में, विस्डेन ने उन्हें वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का दर्जा दिया। क्रिकेट के अलावा, बेट्स ने बास्केटबॉल में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और 2008 के बीजिंग ओलंपिक में टॉल फर्न्स टीम के लिए खेलीं।
24 साल के घरेलू करियर पर समित पटेल ने रिटायरमेंट (Retirement) लेकर लगाया पूर्णविराम
41 वर्षीय समित पटेल की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू किया था। वहीं, साल 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि, इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में समित को सिर्फ 60 मैच ही खेलने का मौका मिला लेकिन अपने पेशेवर करियर में उन्होंने 900 से ज्यादा मुकाबले खेले। इस दौरान समित ने बल्ले से 25973 रन स्कोर किए। वहीं, गेंदबाजी में 957 विकेट झटके। इन आंकड़ों से साफ़ जाहिर होता है कि समित ने दोनों ही विभाग में जबरदस्त योगदान दिया। हालांकि, अनजाने में उन्होंने अवैध लीग में खेल लिया, जिसके कारण ECB ने उन पर 12 महीने तक घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी। इसी वजह से समित ने रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर दी।
FAQs
किन दो ऑलराउंडर ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है?
यह भी पढ़ें: वायरल VIDEO के बाद Gujarat Titans खिलाड़ी पर उठे सवाल, महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप